‘आवां जावां’ के बाद ‘वॉर 2’ का तेलुगु सॉन्ग Oopiri Ooyalaga रिलीज, झूमने पर मजबूर हुए दर्शक

वॉर 2 को लेकर इन दिनों दर्शकों के बीच काफी बज बना हुआ है। आज इसके दो गाने एक के बाद एक रिलीज किए गए हैं जिनमें पहला हिंदी सॉन्ग आवां जावां है और दूसरा तेलुगू गाना रिलीज किया गया है।
War 2

बॉलीवुड के डैशिंग एक्टर ऋतिक रोशन अपनी आने वाली फिल्म वॉर 2 को लेकर काफी चर्चा बटोर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर को देखा जाने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले सामने आया था जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी थी। अब इस फिल्म का तेलुगु गाना Oopiri Ooyalaga रिलीज हो गया है।

तेलुगु सॉन्ग के पहले इस फिल्म का आवां जावां सॉन्ग भी रिलीज किया गया है। दोनों ही गाने में ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। संग दर्शकों को पसंद आए हैं और इनपर वो जानकार रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं।

वॉर 2 के गाने रिलीज (War 2)

आज एक्ट्रेस का बर्थडे है और उनके जन्मदिन के खास मौके पर एक के बाद एक दो गाने रिलीज किए गए हैं। आवां जवां में अरिजीत सिंह और निकिता गांधी की शानदार आवाज लोगों को पसंद आ रही है। वहीं तेलुगु सॉन्ग के लिरिक्स हर दर्शक को समझ आए ना आए लेकिन बीट उन्हें झूमने पर मजबूर कर रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Jr NTR (@jrntr)

कियारा और ऋतिक की शानदार केमिस्ट्री

वॉर 2 के दोनों गाने बैक टू बैक रिलीज किए गए हैं और इसमें कियारा के साथ ऋतिक रोशन की केमिस्ट्री कमाल की नजर आ रही है। गाने में यह दोनों एक-एक पल एंजॉय कर रहे हैं। एक्ट्रेस का बोल्ड बिकनी लुक भी फिल्म में नजर आ रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

कब आएगी फिल्म

कियारा आडवाणी और ऋतिक रोशन की वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म को 14 अगस्त को सिनेमाघर में रिलीज किया जाने वाला है। ऋतिक और जूनियर एनटीआर दोनों ही इस फिल्म में देश के प्रति अपने अपने कर्तव्य निभाते नजर आएंगे। कियारा का एक्शन अवतार भी देखने को मिलने वाला है। स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले रिलीज हो रही देश प्रेम से भरी है फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती है यह देखने वाली बात होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews