‘वॉर 2’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, ऋतिक-जूनियर एनटीआर का जबरदस्त एक्शन, कियारा का बोल्ड लुक देखकर चौंक जाएंगे आप!

‘वॉर 2’ का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है जिसमें ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। वही कियारा आडवाणी का ग्लैमरस और बोल्ड लुक पहली बार इस तरह से सामने आया है, जिसे देखकर फैन्स हैरान हैं।
‘वॉर 2’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, ऋतिक-जूनियर एनटीआर का जबरदस्त एक्शन, कियारा का बोल्ड लुक देखकर चौंक जाएंगे आप!

फाइनली जिस टीजर का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, वो सामने आ गया है। दरअसल 20 मई को जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर ‘वॉर 2’ का टीजर रिलीज किया गया, जो महज 1 मिनट 34 सेकेंड का है लेकिन दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। वॉर 2 के इस टीजर की शुरुआत एनटीआर की दमदार आवाज से होती है और फिर ऋतिक रोशन की एंट्री होती है। दोनों सुपरस्टार्स को जबरदस्त एक्शन मोड में दिखाया गया है। वहीं, कियारा आडवाणी बिकनी लुक में नजर आईं, जो उनका अब तक का सबसे बोल्ड लुक बताया जा रहा है।

दरअसल इस टीजर में साफ है कि ‘वॉर 2’ सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं, बल्कि दो दिग्गज एक्टर्स की लड़ाई है। ऋतिक रोशन एक बार फिर मेजर कबीर धालीवाल के रोल में नजर आएंगे, जो रॉ एजेंट है। जबकि जूनियर एनटीआर ने इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया है और वो एक रहस्यमयी किरदार निभा रहे हैं जो कबीर पर नजर रखे हुए है।

कियारा आडवाणी का बोल्ड लुक बटोर रहा चर्चा

वहीं रिलीज हुए इस टीजर में एनटीआर कहते हैं, “तुम मुझे नहीं जानते, लेकिन तुम मुझे जल्द ही जान जाओगे।” ये डायलॉग ही दर्शकों को फिल्म की कहानी की झलक दे देता है कि फिल्म में दो मजबूत किरदारों की आमने-सामने की लड़ाई दिखेगी। इस फिल्म में एक्शन सीन्स इंटरनेशनल लेवल के हैं और दोनों एक्टर्स का फेसऑफ फिल्म का मेन हाइलाइट बनने वाला है। इसके अलावा टीजर में कियारा आडवाणी की झलक महज कुछ सेकेंड की है, लेकिन उतनी ही देर में उन्होंने सबका ध्यान खींच लिया है। बिकनी लुक में कियारा अब तक के सबसे बोल्ड लुक में नजर आई हैं। उनके किरदार के बारे में ज्यादा नहीं बताया गया है लेकिन जो भी सामने आया है उससे साफ है कि उनका रोल सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं रहेगा। टीजर में ऋतिक और कियारा के बीच केमिस्ट्री भी दिखती है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में रोमांस का तड़का भी होगा।

‘वॉर 2’, यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म

दरअसल ‘वॉर 2’, यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है। इससे पहले ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘वॉर’, ‘पठान’ और ‘टाइगर 3’ जैसी फिल्में इस यूनिवर्स का हिस्सा रह चुकी हैं। हर फिल्म में एक नया एजेंट और एक नया मिशन सामने आता है। ‘वॉर 2’ इस फ्रेंचाइज़ी को और बड़ा करने वाली है, क्योंकि इसमें दो सुपरस्टार्स की टक्कर के साथ-साथ एक नई कहानी भी पेश की जा रही है। इसके अलावा, ‘अल्फा’ नाम की नई फिल्म भी इस यूनिवर्स का हिस्सा होगी जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी नजर आएंगे। माना जा रहा है कि YRF स्पाई यूनिवर्स का अगला बड़ा धमाका ‘वॉर 2’ ही है, जो 25 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews