गायब नहीं किडनैप हुए थे कॉमेडियन Sunil Pal? पत्नी ने की थी शिकायत, प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगे खुलासा

कॉमेडियन और एक्टर सुनील पाल के गायब होने की खबर ने बीते दिन सनसनी मचा दी थी। हालांकि, कुछ समय बाद उनके घर वालों से संपर्क हो गया था। अब यह सामने आ रहा है कि उनका अपहरण हुआ था।
Sunil Pal

Sunil Pal: बीते दिन फैंस उस समय हैरान रह गए थे। जब यह खबर सामने आई थी कि कॉमेडियन सुनील पाल अचानक से गायब हो गए हैं। उनकी पत्नी ने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और बताया था कि उनसे संपर्क किए 24 घंटे हो चुके हैं। यह खबर सामने आने के बाद हर कोई इस बात की चिंता कर रहा था कि आखिरकार वह कहां चले गए हैं और उनके साथ क्या हुआ है।

एक्टर और कॉमेडियन के परिवार, दोस्तों और चाहने वालों ने उस समय राहत की सांस ली, जब मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी कि परिवार के साथ उनका कॉन्टैक्ट हो चुका है। अब ये खबर खबर सामने आ रही है कि उनका किडनैप हो गया था। चलिए हम आपको पूरा मामला बताते हैं।

सुनील पाल की पत्नी की शिकायत (Sunil Pal)

कॉमेडियन की पत्नी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि सुनील शो करने के लिए शहर से बाहर गए थे। उन्हें 3 दिसंबर को वापस आ जाना था लेकिन वह नहीं लौटे और उनका फोन भी बंद आ रहा है। यह देखकर वह चिंता में आ गई और पुलिस से मदद मांगी।

कॉमेडियन के गायब होने की खबर सामने आने के कुछ देर बाद पत्नी ने इस बात की जानकारी दी थी कि पुलिस ने फोन नंबर ट्रेस किया है, जिससे लोकेशन पता चल गई है। वह कहीं फंसे हुए थे और इसकी जानकारी प्रेस कॉन्फ्रें कर देंगे।

हुआ था अपहरण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनील पाल का यह कहना है कि वह गायब नहीं हुए थे बल्कि उनका अपहरण हुआ था। हालांकि, इस बारे में उन्होंने ज्यादा जानकारी नहीं दी है और यह बताया जा रहा है कि वह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले का खुलासा करेंगे। फिलहाल मुंबई पुलिस ने किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं की है, लेकिन मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अपहरण किसने किया था और कैसे यह सब कुछ हुआ फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं लग पाई है।

रहे हैं फिल्मों का हिस्सा

सुनील पाल केवल अपनी कॉमेडी के लिए ही नहीं बल्कि एक्टिंग के लिए भी पहचाने जाते हैं। 2005 में उन्होंने द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज जीता था। इसके बाद उन्हें फिर हेरा फेरी, हम तुम, बॉम्बे टू गोवा जैसी फिल्मों में काम करते हुए देखा गया। 2010 में उन्होंने भावनाओं को समझो नाम की एक फिल्म लिखी थी और इसका डायरेक्शन भी किया था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews