Independence Day पर देखें देशभक्ति से भरी ये 5 फिल्में, OTT पर है अवेलेबल

Independence Day

Independence Day 2023: 15 अगस्त को पूरा देश एक बार फिर आजादी का जश्न स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाएगा। इस दिन सभी देशभक्त के रंग में डूबे हुए दिखाई देंगे और हर तरफ भारत माता के तराने गूंजेंगे। स्वतंत्रता दिवस पर छुट्टी होती है और तिरंगा लहराने के बाद अगर आप कुछ ऐसी चीज करना चाहते हैं, जिससे देश के वीर जवानों के साहस को नमन कर सकें, तो आप कुछ देशभक्ति पर बनाई गई फिल्में देख सकते हैं।

बॉलीवुड में देशभक्ति की भावना से भरी हुई कई फिल्मों का निर्माण किया गया है। जिसने दर्शकों को काफी इंप्रेस भी किया है। आज हम आपको ऐसी फिल्मों की जानकारी देते हैं, जिन्हें देखने के बाद कभी आपकी आंखें नाम होंगी, तो कभी दिल में देश के प्रति प्रेम की भावना उमड़ पड़ेगी। सबसे खास बात यह है कि इन फिल्मों को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आराम से देख सकते हैं।

बॉर्डर

देश भक्ति फिल्मों का नाम सामने आने पर सबसे पहले लोगों को बॉर्डर की याद आती है। पुराने से लेकर नए जमाने तक के लोग इस फिल्म से खास जुड़ाव महसूस करते हैं। 26 साल पहले रिलीज हुई यह फिल्म आज भी दर्शकों में देशभक्ति का जोश भरने के लिए काफी है। इसे 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बनाया गया था। फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, पूजा भट्ट, राखी, तब्बू जैसे कलाकारों को देखा गया था। ये आपको अमेजन प्राइम पर मिलेगी।

शेरशाह

साल 2021 में इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया था। यह एक बायोग्राफिकल मूवी है, जिसे कैप्टन विक्रम बत्रा पर बनाया गया था। यह कारगिल युद्ध पर बनाई गई फिल्म है जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को देखा गया था। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

उरी द सर्जिकल स्ट्राइक

साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म का डायरेक्शन आदित्य धर ने किया था। यह साल 2016 में हुए उरी हमले पर बनाई गई फिल्म है। इसमें दिखाए गए सेना के वीर जवानों को देखकर आपका सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। ये फिल्म Zee5 पर देखी जा सकती है, जिसमें विक्की कौशल को मुख्य किरदार में हैं।

राजी

विक्की कौशल और आलिया भट्ट की इस फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया था। ये एक स्पाई थ्रिलर मूवी है, जिसमें शिशिर शर्मा, जयदीप अहलावत और रजत कपूर जैसे सितारे भी सपोर्टिंग रोल में हैं। ये फिल्म अमेजन प्राइम पर उपलब्ध है।

एलओसी कारगिल

साल 2003 में बनी इस फिल्म को भारत पाकिस्तान के बीच लड़े गए कारगिल युद्ध पर बनाया गया था। जेपी दत्ता के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त, सैफ अली खान, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, नागार्जुन, अभिषेक बच्चन समेत कई सितारे नजर आए थे। इसे आप एमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews