आपको भी इंस्पायर कर देगी ये सीरीज, पॉलिटिकल ड्रामा से लेकर कॉमेडी सीरीज के जानिए नाम

अगर आप भी इंस्पायर करने वाली वेब सीरीज की तलाश कर रहे हैं या फिर फैमिली के साथ देखने वाली वेब सीरीज की तलाश कर रहे हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी सीरीज के बारे में बता रहे हैं जो आपको न सिर्फ एंटरटेनमेंट करेगी बल्कि आपको इंस्पायर भी करेगी।
Web series

आज के समय में जब भी एंटरटेनमेंट की बात आती है, तो ओटीटी प्लेटफॉर्म को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। अक्सर लोग एंटरटेनमेंट के लिए इसी प्लेटफॉर्म को चुनते हैं क्योंकि इस पर हर तरह की कहानी मिल जाती है। लोगों को ज्यादातर क्राइम थ्रिलर या फिर कॉमेडी मूवीज़ देखना पसंद होता है। हालांकि इनमें से भी बहुत कम कहानियाँ ऐसी होती हैं जो उन्हें एंटरटेनमेंट के साथ-साथ इंस्पायर भी करती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही सीरीज के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आपको एक बार जरूर देखना चाहिए और इन सीरीज को आप अपनी फैमिली के साथ भी देख सकते हैं।

रॉकेट बॉयज़

अगर आप इंस्पायर करने वाली मूवी की तलाश में हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जो आपको बेहद इंस्पायर करेगी। दरअसल, हम बात कर रहे हैं ‘रॉकेट बॉयज़’ की। यह एक इंस्पिरेशनल वेब सीरीज है। ईश्वाक सिंह और जिम सर्भ द्वारा इस फिल्म में शानदार रोल निभाया गया है। यह कहानी भारत के महान साइंटिस्ट होमी जहांगीर भाभा और विक्रम साराभाई की है। इसमें दिखाया गया है कि भारत ने अपना पहला रॉकेट कैसे बनाया। भारत कैसे परमाणु शक्ति बना, यह भी इसमें दर्शाया गया है। इसमें अब्दुल कलाम की कहानी को भी दिखाया गया है। ऐसे में आप इस फिल्म को अपने परिवार के साथ भी देख सकते हैं।

गुल्लक

इसके अलावा अगर आप फैमिली के साथ हंसी-मजाक और इमोशनल कॉम्बिनेशन वाली वेब सीरीज देखना चाहते हैं, तो आप सोनीलिव पर मौजूद ‘गुल्लक’ को देख सकते हैं। दरअसल, यह सीरीज अब तक लोगों के दिलों पर राज करती हुई आई है। इस सीरीज के कुल चार सीज़न आ चुके हैं। हर एक सीज़न एक से बढ़कर एक रोमांच लेकर आता है। यह एक फैमिली ड्रामा सीरीज है। इसमें रोज़मर्रा की ज़िंदगी और मिडिल क्लास फैमिली के सामने आने वाली दिक्कतों को दिखाया गया है। इस सीरीज में भरपूर एंटरटेनमेंट है। आपको इमोशन से लेकर कॉमेडी तक सब कुछ इस सीरीज में मिलेगा। आईएमडीबी पर भी इस फिल्म को शानदार रेटिंग मिली है।

रात जवान है

इसके अलावा अगर आप एंटरटेनमेंट में और भी ज्यादा मजा चाहते हैं, तो आप तीन दोस्तों की कहानी पर बनी ‘रात जवान है’ देख सकते हैं। यह सीरीज भी बेहद ही शानदार है। यह सीरीज मॉडर्न रिलेशनशिप्स, सामाजिक अपेक्षाओं और व्यक्तिगत आकांक्षाओं को दिखाती है। इसमें भरपूर कॉमेडी और इमोशन है। अगर आप दोस्ती से जुड़ी कोई फिल्म देखना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक शानदार वेब सीरीज हो सकती है। बता दें कि इस सीरीज को आईएमडीबी पर 8.2 की रेटिंग दी गई है।

महारानी 3

अगर आप पॉलिटिकल ड्रामा देखना चाहते हैं, तो आप हुमा कुरैशी स्टारर फिल्म ‘महारानी 3’ देख सकते हैं। अब तक ‘महारानी’ के तीन सीज़न आ चुके हैं। यह सीरीज सोनी लिव पर मौजूद है। आईएमडीबी पर इस सीरीज को 7.9 की रेटिंग दी गई है। इस सीरीज में बिहार की पॉलिटिक्स को दिखाया गया है। इसमें भ्रष्टाचार से लेकर सशक्तिकरण की कहानी को दर्शाया गया है। यह पूरी तरह से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली सीरीज है।

अवरोध: द सीज विदिन

इसके अलावा आप ‘अवरोध: द सीज विदिन’ भी देख सकते हैं। इस सीरीज के दो सीज़न आ चुके हैं। यह सीरीज सोनी लिव पर मौजूद है। बता दें कि इस सीरीज में मुख्य भूमिका में अमित साध नजर आते हैं। यह एक सर्जिकल स्ट्राइक की कहानी है। 2016 में जब भारतीय सेना ने उरी हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक की थी, उस पर बनी यह एक शानदार इंस्पायर करने वाली सीरीज है। सीरीज में कश्मीर में बुरहान वानी की हत्या से लेकर हालात बिगड़ने वाले सभी पहलुओं को दिखाया गया है। इस सीरीज को भी आप अपने परिवार के साथ देख सकते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews