पहले वीकेंड पर छाई अक्षय कुमार की Welcome To The Jungle, कमाई ने पकड़ी रफ्तार

वेलकम टू द जंगल को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से क्रेज देखने को मिल रहा था। अब अपनी रिलीज के बाद ये फिल्म कमाल का कलेक्शन करती नजर आ रही है। 3 दिन में ये 100 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच गई है।
Welcome To The Jungle

26 जून को अक्षय कुमार की मल्टी स्टारर कॉमेडी वेलकम टू द जंगल सिनेमाघर में रिलीज हुई है। अपनी रिलीज के साथ ही इस फिल्म ने दर्शकों को कॉमेडी का जबरदस्त डोज देने का काम किया है। सितारों की कॉमेडी दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है।

अगर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के हिसाब से देखे तो फिल्म का पहला हफ्ता काफी अच्छा गुजरा है। संडे के दिन इसकी कमाई में अच्छी बढ़त तो देखने को मिली। चलिए जान लेते हैं कि वीकेंड पर फिल्म का परफॉर्मेंस कैसा रहा और 3 दिन में यह कितनी कमाई कर चुकी है।

वेलकम टू द जंगल का डे 3 कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 15.25 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म ने अपना खाता खोला था। पेड प्रीव्यू से इसने 3.75 करोड़ कमाए थे। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 20 करोड़ रहा और अब रविवार को इस कॉमेडी ड्रामा ने 24.75 करोड़ की कमाई की है। इस तरह से फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 63.75 करोड़ और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 76.50 करोड़ पहुंच गया है। फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन देखें तो यह दुनिया भर में 93.20 करोड़ कमा चुकी है। इस तरह से 3 दिन में यह 100 करोड़ के आंकड़े के पास पहुंच चुका है। इसका ओवरसीज कलेक्शन 16.70 करोड़ है।

कैसी है फिल्म

वेलकम टू द जंगल अहमद खान के डायरेक्शन में बनी एक ऐसी फिल्म है, जिसमें सितारों की फौज नजर आ रही है। ये एक अमीर बिजनेसमैन की कहानी जो 2000 करोड़ ठिकाने लगाने के लिए जानबूझकर एक खराब फिल्म बनाता है। फिल्म बनाने का यह सफर तब अफरा तफरी में बदल जाता है जब इसकी कॉस्ट गलती से असली जंगल में फंस जाती है।

फिल्म के कलाकार

इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, सुनील शेट्टी, संजय दत्त, राजपाल यादव, अनिल कपूर, रवीना टंडन, जैकलिन फर्नांडीज, दिशा पाटनी, किकू शारदा, कृष्ण अभिषेक, लारा दत्ता सहित कई सारे महशूर चेहरे अपनी कॉमेडी से दर्शकों का एंटरटेनमेंट कर रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews