Welcome To The Jungle पर आया बड़ा अपडेट, अक्षय कुमार ने शेयर किया मजेदार पोस्टर

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार जल्द ही अपनी टोली के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं। उनकी फिल्म वेलकम टू द जंगल को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।
Welcome To The Jungle

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी फिल्म वेलकम टू द जंगल के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। इस फिल्म में उनके साथ कॉमेडी के उस्ताद कहे जाने वाले सितारों के साथ कई जाने पहचाने चेहरे नजर आने वाले हैं। एक्टर की फिल्म भूत बंगला को मिली सफलता के बाद उनकी इस फिल्म से भी दर्शकों को काफी उम्मीद है।

कॉमेडी जॉनर में अक्षय की फिल्मों को दर्शक काफी पसंद करते हैं और अब इस फॉरेस्ट कॉमेडी का हर किसी को इंतजार है। इस बीच अब फिल्म को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। इसे जानने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ने वाली है।

वेलकम टू द जंगल पर अपडेट

मेकर्स वेलकम टू द जंगल से जुड़ी सारी तैयारी कर चुके हैं। जल्द ही इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया जाएगा। अब अक्षय कुमार को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए फिल्म से जुड़ी जरूरी अपडेट शेयर करते हुए देखा गया। बता दें कि उन्होंने एक शानदार पोस्टर रिलीज किया है।

कब आएगा ट्रेलर

इस धांसू पोस्ट को रिलीज करते हुए एक्टर ने यह जानकारी दी है की फिल्म का लेटेस्ट ट्रेलर कब जारी किया जाएगा। ट्रेलर के बारे में दी गई जानकारी के मुताबिक यह 11 जून 2026 को रिलीज किया जाएगा। इसमें जंगल में मंगल के चक्कर में फिल्म की पूरी कास्ट को फंसता हुआ देखा जाएगा। पोस्टर देखकर यह पता चल रहा है की फिल्म में रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त डोज मिलने वाला है।

ये कलाकार आएंगे नजर

इस फिल्म में अक्षय के साथ जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, जैकलिन फर्नांडीज, रवीना टंडन, परेश रावल, सुनील शेट्टी, लारा दत्ता, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, तुषार कपूर, कृष्णा अभिषेक, राजपाल यादव, किकू शारदा, दलेर मेहंदी, जाकिर हुसैन, विंदु, किरण कुमार जैसे सितारे नजर आने वाले हैं।

कब आएगी फिल्म

फिल्म की रिलीज की बात करें तो अहमद खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का अनाउंसमेंट 3 साल पहले किया गया था। इस बीच कई बार फिल्म की रिलीज को लेकर जानकारी सामने आई। लेकिन अब 26 जून 2026 को यह सिनेमाघरों में फाइनल एंट्री करने को तैयार है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews