रणबीर कपूर को लोगों ने दी बधाई तो एक्टर ने कह दी ऐसी बात, वायरल हो रही वीडियो

Ranbir Kapoor

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्म शमशेर (Shamshera) के प्रोमोशन को लेकर काफी ज्यादा व्यस्त चल रही हैं। वह लगातार इस फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए है। फिल्म शमशेर 22 जुलाई के दिन रिलीज होने वाली है। इतना ही नहीं जब भी वह बाहर स्पॉट किए जाते है तो फैंस उन्हें घेर लेते है और बधाइयां देना शुरू कर देते है। ऐसा ही हाल ही में हुआ है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दे, आलिया भट्ट ने जब से अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस को दी है तब से ही ये कपल लगातार सुर्ख़ियों में बना हुआ है। लगातार फैंस कपल को बधाई दे रहा है।

Must Read : कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन में हुई 8% की वृद्धि, मिलेगा ओवरटाइम भत्ता, जुलाई से बढ़कर आएगी राशि

एक्टर ने पेपराजी से कहा- तू चाचा…

अभी हाल ही में जब रणबीर कपूर को स्पॉट किया गया तो लोगों ने उन्हें घेर लिया और बधाइयां देना शुरू कर दी। इसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें रणबीर कपूर ने रणवीर सिंह के जन्मदिन पर उन्हें बधाई दी है। साथ ही उन्होंने पेपराजी की बधाई पर कहा “तू चाचा बन गया, तू मामा बन गया”।

आप वीडियो में देख सकते है पैपराजी के साथ ‘डैड-टू-बी’ रणबीर कपूर की बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें फैंस ने रणबीर कपूर के मजाकिया रिएक्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आप देख सकते है एक्टर वैनिटी वैन के बाहर जमा हुए लोगों की बधाई के जवाब देते हुए दिखाई दे रही है।

रणबीर कपूर की ये दो फिल्में होगी जल्द रिलीज

जानकारी के मुताबिक, एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर काफी ज्यादा व्यस्त चल रहे हैं। उनकी दो बड़ी फ़िल्में जल्द रिलीज होने वाली है। अभी 22 जुलाई के दिन एक्टर की फिल्म शमशेर रिलीज होने वाली है। वहीं इस फिल्म में वह लीड रोल निभाएंगे और उनके साथ इस फिल्म में वाणी कपूर, संजय दत्त भी अहम भूमिका निभाने वाले है।

इसके अलावा उनकी एक और फिल्म सितंबर में रिलीज होने वाली है। उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर के दिन रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वह अपनी पत्नी आलिया भट्ट के साथ अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले है। इस फिल्म में रणबीर-आलिया के साथ अयान मुखर्जी, मौनी रॉय, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन भी नजर आएंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews