#SushantSinghRajput: सोशल मीडिया पर तेजी से VIRAL हो रहा सुशांत का ये VIDEO

National Film Awards

मुंबई।

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (ushantSinghRajput) की मौत के बाद पूरा देश सदमे में है। सबके जुबान पर एक ही सवाल है कि आखिर सुशांत ने ऐसा क्यों किया। इसके पीछे क्या वजह रही।सुशांत के पास नाम, रुपया-पैसा और शोहरत सब था और नवंबर में तो उनकी शादी भी होने वाली थी,वाबजूद इसके वे डिप्रेशन में क्यो थे और ऐसी कौन सी बात है जो उन्हें परेशान करती थी और उन्होंने इतना बढ़ा कदम उठा लिया।सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक सिर्फ और सिर्फ सुशांत की चर्चा हो रही है। इन्ही सवालों के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी मां को याद कर फूट-फूटकर रो रहे हैं।

यह वीडियो एक रियलिटी शो झलक दिखला जा (Jhalak Dikhhla Jaa Show) का है, जिसमें सुशांत भावुक नजर आ रहे हैं. वही धकधक गर्ल के नाम से मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) एक्टर को सांत्वना देती नजर आ रही हैं।बताया जा रहा है कि अपनी एक खूबसूरत परफॉर्मेंस के बाद सुशांत को उनकी मां की याद आ गई थी, जिसकी वजह से वो अपने आंसुओं को बहने से नहीं रोक पाए थे। ऐसे में शो की जज रहीं माधुरी दीक्षित ने उन्हें दिलासा दिया था और समझाया था। माधुरी ने रोते हुए सुशांत को अपने बड़े बेटे का किस्सा सुनाते हुए कहा था कि उनका बेटा और वो, एक दिन सोफे पर बैठे थे। तब उसने एक्ट्रेस को बोला जब वो डेन्वर में था तब उसे पता नहीं लगा लेकिन अब जब वो माधुरी से मिला है तो उसे पता चला कि उसने एक्ट्रेस को कितना मिस किया।माधुरी कहती हैं कि वो समझ सकती हैं कि सुशांत कैसा महसूस कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

सांसद ने उठाया जांच का मामला
पिता और परिजनों द्वारा सीबीआई जांच की मांग के बाद झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे(BJP MP Nishikant Dubey from Godda in Jharkhand) ने इस मामले में महाराष्ट्र सरकार से अपील की है कि वह न्यायिक जांच करवाएं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, बॉलीवुड में व्याप्त माफियागिरी और सिंडिकेट को खत्म करने के लिए पूर्वांचल के कलाकारों को संघर्ष का बिगुल फूंकना चाहिए। इस बीच, मुंबई पुलिस ने भी जांच तेज कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस जल्द ही उन लोगों से पूछताछ कर सकती है, जिनके साथ Sushant Singh Rajput काम रहे थे। ऐसे लोगों के साथ Sushant Singh Rajput के किए करार भी खंगाले जाएंगे।

https://www.instagram.com/p/CBa9AtwB68j/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews