Viral Photo : सोशल मीडिया पर वायरल इस तस्वीर को देख चकराया फैंस का सिर, समझ बैठे Amitabh Bachchan

viral photo

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर कुछ ना कुछ तेजी से वायरल हो ही रहा है। अभी हाल ही में एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसकी चर्चा भी काफी ज्यादा हो रही है। आप देख सकते है जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमें एक शख्स को सफेद दाढ़ी और पगड़ी में देखा जा रहा है। सभी लोग इस तस्वीर को देख बॉलीवुड (Bollywood) के जाने माने महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को याद कर रहे हैं। जी हां, इस तस्वीर में जिस शख्स को देखा जा रहा है उसे देख कर सभी का ये मानना है कि ये अमिताभ बच्चन की तस्वीर है। दरअसल, ये तस्वीर अमिताभ बच्चन से मिलती जुलती नजर आ रही है। लेकिन सच क्या है चलिए इसके बारे में जानते है।

तस्वीर देख अमिताभ बच्चन को याद कर रहे फैंस –

आपको बता दे, सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही है वो एक पुरानी तस्वीर है। इस तस्वीर को देख फैंस अमिताभ बच्चन को याद कर रहे हैं। इतना ही नहीं महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म खुदा गवाह को भी फैंस याद कर रहे हैं। क्योंकि उस फिल्म में एक्टर का लुक कुछ इस ही तरह का था। जानकारी के मुताबिक, फिल्म खुदा गवाह की शूटिंग अफगानिस्तान में हुई थी।

Must Read : MP Weather : प्रदेश के 41 जिलों में मानसून सक्रिय, 4 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, जाने अपने जिले का हाल

वहीं एक और फिल्म है जिसमें अमिताभ बच्चन ने ऐसे ही लुक का किरदार निभाया था फैंस उस फिल्म को भी याद कर रहे हैं। जी हां, उस फिल्म का नाम है ठग्स ऑफ हिंदुस्तान। इतना ही नहीं कई लोग तो इस लुक को एक्टर की अगली फिल्म का समझ रहे हैं। फैंस ये अनुमान लगा रहे है कि एक्टर अमिताभ बच्चन की नई फिल्म आने वाली है जिसमें वह इस लुक में दिखाई दे सकते हैं।

इस फोटोग्राफर ने ली तस्वीर –

बताया जा रहा है कि मशहूर फोटोग्राफर स्टीव मैकक्यूरी ने इस तस्वीर को क्लिक किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस तस्वीर को शेयर किया था जिसके बाद ये तेजी से वायरल हो गई। इस तस्वीर को शेयर करते हुए फोटोग्राफर ने कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है – पाकिस्तान में रहने वाले एक अफगान शरणार्थी शबुज की ये फोटो हमें दुनियाभर के लाखों विस्थापित लोगों की याद दिलाती है।

फैंस को बेहद पसंद आ रही तस्वीर –

आप देख सकते है इस तस्वीर में एक शख्स आपको सफेद दाढ़ी के आठ सर पर पगड़ी बांधे नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं इस तस्वीर में उनकी एक आंख भी उनकी पगड़ी से ढकी हुई दिखाई दे रही है। उन्होंने पगड़ी से आंख ढक उसके ऊपर चश्मा पहना हुआ है। उनको देख आप भी एक बार तो ये सोचेंगे की इस तस्वीर में अमिताभ बच्चन ही दिखाई दे रहे है। लेकिन आपको बता दे, ऐसा नहीं है। उसके बाद भी लोग अमिताभ बच्चन समझ कर इस तस्वीर पर काफी ज्यादा कमैंट्स कर रहे हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews