आखिर कैटरीना कैफ को क्यों लगानी पड़ी झाड़ू, खुद मांजे बर्तन, देखिये तस्वीरें

आखिर कैटरीना कैफ को क्यों लगानी पड़ी झाड़ू, खुद मांजे बर्तन, देखिये तस्वीरें

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना (Corona) महामारी के बीच शासन प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहे हैं कि घरों के भीतर ही रहें। बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकलें। लोगों को घर में रोकने के लिए लॉकडाउन, कोरोना कर्फ्यू लगाए जा रहे हैं। ऐसे में कई सारे सेलेब्स भी इस काम में मदद कर रहे हैं और लोगों को मैसेज दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब बॉलीवुड सुपरस्टार कैटरीना कैफ (Katrina kaif) हाथों में झाड़ू लेकर सामने आई हैं।

खरगोन : व्यापारियों ने की प्रशासन को चकमा देने की कोशिश, नायब तहसीलदार ने की दुकानें सील

कैटरीना कैफ ने अपने ट्विटर हैंडल पर #StayAtHomeChallenge से कुछ तस्वीरें डाली हैं, जिनमें वो खुद बर्तन धोते हुए नजर आ रही है। डिश वॉश करते हुए कैटरीना ने लोगों से कहा है कि वो अपने घरों में ही रहें। दूसरी तस्वीरों में वो झाड़ू लगाते दिख रही हैं। इन मस्तीभरी फोटोज में कैटरीना कभी झाड़ू लगाते तो कभी झाड़ू को बैट की तरह उछालते नजर आ रही हैं। #StaySafeateyHome हैशटेग से डाली गई तस्वीरों में वो फुल मस्ती वाले मूड में नजर आ रही है। इन फोटोज के माध्यम से कैटरीना ने अपने फैन्स से अपील की है कि इस खतरनाक समय में घर पर ही रहें और सुरक्षित रहें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews