
Bhagam Bhag 2 : इंडियन फिल्मों में कॉमेडी फिल्म की बात हो और उसमें “भागम भाग” का नाम ना आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। दरअसल, यह कॉमेडी की हिट फिल्म की लिस्ट में शामिल है। यह आज भी फैंस को काफी ज्यादा पसंद आती है। इसमें अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल की जोड़ी ने बड़े पर्दे पर जमकर धमाल मचाया था। इस फिल्म को लोग जितनी बार देखते हैं, उतनी बार हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं।
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस बात का खुलासा हुआ था कि इस फिल्म का दूसरा भाग बनने वाला है। जिसकी शूटिंग अगले साल से शुरू हो सकती है, लेकिन तारा को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है।
हिट फिल्म साबित
बता दें कि भागम भाग साल 2006 में रिलीज हुहिट साबित हुई थी। यह फिल्म काफी ज्यादा हिट साबित हुई थी। 20 साल बाद फिल्म के दूसरे पार्ट को बनाया जा रहा है, लेकिन ऐसी खबरें आ रही है कि इस पार्ट में गोविंदा नहीं नजर आने वाले हैं। बता दें कि फैंस अक्षय कुमार, परेश रावल और गोविंदा की जोड़ी को एक बार फिर से पर्दे पर देखने के लिए एक्साइड है, लेकिन इस खबर से उन्हें काफी बुरा लगा है।
गोविंदा ने किया खुलासा
इस बात का खुलासा खुद गोविंदा ने एक इंटरव्यू के दौरान किया। उन्होंने बताया कि भागम भाग पार्ट 2 के लिए उन्हें अब तक अप्रोच नहीं किया गया है। हालांकि, वह फिल्म में नजर आएंगे या नहीं यह कुछ एलिमेंट्स पर निर्भर करता है। इस फिल्म में काम करने को लेकर उन्होंने मार्क्स के सामने अपनी शर्त रख दी है। फिलहाल, उनका पूरा फोकस स्क्रिप्ट, कैरेक्टर और डायरेक्शन पर है। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन करेंगे। जिसकी शुरुआत अगले साल हो सकती है। वहीं, रोवरिंग रिवर प्रोडक्शन की सरिता अश्विनी ने देने बताया कि सीक्वल को डिजाइन करने में काफी अधिक समय लगा है। इसलिए दर्शकों को इस पार्ट का बहुत ज्यादा इंतजार करना पड़ा है। इसलिए इसे खास बनाने के लिए बहुत मेहनत भी की गई है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

