यामी गौतम ने लाइक की कृति सेनन के खिलाफ रील? अब मामले पर तोड़ी चुप्पी

यामी गौतम और कृति सेनन का नाम बीते दिनों अचानक चर्चा में आया। जब यह कहा गया कि जी सिने अवॉर्ड में कृति को ट्रॉफी मिलने के बाद यामी ने उनके खिलाफ एक रील को लाइक किया है।
Yami Gautam

बॉलीवुड के सितारे वैसे तो अपनी फिल्मों और प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों बटोरते हैं। लेकिन कई बार ये सुनने में भी आता है कि दो सितारों के बीच किसी तरह का कंपटीशन है या फिर उनके बीच कोई अनबन चल रही है। कृति सेनन और यामी गौतम का नाम भी हाल ही में इसी तरह से चर्चा में आया था।

हाल ही में जी सिने अवॉर्ड शो का आयोजन हुआ था। इसमें कृति सेनन को अपनी फिल्म तेरे इश्क में के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब मिला। इसके लिए उन्हें ट्रोल भी होना पड़ा। दरअसल यामी गौतम को अपना फिल्म हक के लिए कृति सेनन से ज्यादा तारीफें मिली थी। लेकिन उन्हें अवॉर्ड नहीं मिला जो चर्चा का विषय बन गया था।

रील से बढ़ा बवाल

यामी की जगह कृति को अवॉर्ड मिलने की बात बवाल में तब बदल गई जब एक्ट्रेस ने कृति के खिलाफ बनाई गई एक रील को लाइक किया। इस रील में यामी का एक बयान था जिसमें वो ये बता रही थी कि बहुत कोशिश के बाद भी चीजें उनके फेवर में नहीं रहती है। उन्हें काम का वैलिडेशन नहीं मिलता है।

एक्ट्रेस ने दिया रिएक्शन

इस रील पर जब लोगों ने यामी का लाइक देखा तो तरह तरह की बातें होने लगी। अब इसपर एक्ट्रेस ने रिएक्शन देते हुए सच्चाई बताई है। उन्होंने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट की है। एक्ट्रेस ने लिखा मुझे पता चला है कि मैंने एक रील को लाइक किया है, जो दूसरे एक्टर को नीचा दिखाने वाली है। हमें हर दिन किसी न किसी चीज में टैग किया जाता है और ये भी एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान दिखा।

एक्ट्रेस ने साफ तौर पर कहा है कि उन्होंने इस रील को लाइक नहीं किया ये गलती से हुआ होगा। एक्ट्रेस ने कहा ये सच नहीं है। ये जानबूझकर नहीं किया गया है। गलती से क्लिक हुआ होगा। उन्होंने ये भी कहा कि मैंने अपनी लाइफ में सस्ती पीआर टैक्टिक्स का सहारा नहीं लिया है, हमेशा अपने काम पर फोकस कर आगे बढ़ी हूं।

नाराज हुई एक्ट्रेस

एक्ट्रेस को इस तरह की कॉफी टेबल गॉसिप पर नाराजगी जताते हुए देखा गया। उन्होंने कहा कि मेरी कोई पीआर टीम नहीं है मैंने अवॉर्ड शो पर अपना स्टैंड पहले ही क्लियर कर दिया है। मैं केवल काम पर ध्यान देती हूं। एक्ट्रेस की बातों से जाहिर है कि उन्होंने कृति के खिलाफ बिल्कुल लाइक नहीं किया है बल्कि इसे बढ़ा चढ़ा कर बताया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews