Yashoda Review: सामंथा रूथ प्रभु की फिल्म ने रिलीज होने से पहले की करोड़ों की कमाई, फिल्म को मिला दर्शकों का प्यार

Yashoda Review: सामंथा रूथ प्रभु की फिल्म ने रिलीज होने से पहले की करोड़ों की कमाई, फिल्म को मिला दर्शकों का प्यार

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट | सामंथा रूथ प्रभु की फिल्म (Yashoda Review) बनकर तैयार है और आज इसे बड़े पर्दे पर रिलीज कर दिया गया। यह फिल्म अपने आप में अनोखा है। बता दे कि यह फिल्म सामंथा रूथ की यह पहली हिंदी थिएट्रिकल मूवी होगी। जिसके लिए अभिनेत्री काफी ज्यादा उत्साहित थीं। इस फिल्म को पूरे देशभर में 5 भाषाओं में रिलीज किया गया है। इससे पहले हिंदी Trailer बालीवुड अभिनेता वरुण धवन शेयर करेगें, तेलुगु में विजय देवरकोंडा, तमिल में सूर्या, कन्नड़ में रक्षित शेट्टी और मलयालम में दुलक्वेर सलमान ने इसे शेयर किया। इस फिल्म को बड़े स्तर पर लाया गया है।

यह भी पढ़ें – ASI ने लिखी DGP को SP के खिलाफ चिट्ठी, लगाए गंभीर आरोप 

यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही 55 करोड़ की कमाई कर ली है। रमेश बाला ने ट्वीट करते हुए कहा कि, फिल्म के डिजिटल राइट्स 24 करोड़ रुपये में बिके हैं। सैटेलाइट राइट्स 13 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं जबकि हिन्दी डबिंग राइट्स और ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 3.5 करोड़ रुपये में बिके। भारत में यशोदा के अधिकार 12 करोड़ रुपये में बेचे गए।

Yashoda फिल्म पूरी तरह से एक्शन से भरा हुआ है। इस फिल्म में सामंथा रूथ मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं जबकि उनके साथ इस फिल्म में अभिनेता वरलक्ष्मी सरथकुमार, उन्नी मुकुंदन भी सहकलाकार की भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सामंथा यशोदा का रोल प्ले कर रही हैं, जिसमें वो एक गर्भवती महिला का किरदार निभा रही हैं।

यह भी पढ़ें – National Education Day 2022 : शिक्षा के क्षेत्र में मौलाना आज़ाद का महत्वपूर्ण योगदान

साउथ फिल्म इंडस्ट्री की खुबसुरत अदाकारा सामंथा रूथ प्रभु अपनी अभिनय के आधार पर लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। जिन्हें देखने के लिए उनके फैंस बेसब्री से उनका इंतजार करते हैं। ये अभी तक साउथ के सभी बड़ें सुपरस्टारर्स के साथ काम कर चुकी हैं। बता दें कि सामंथा का जन्म चेन्नई में हुआ था। जिन्हें बचपन से ही एक्टिंग, नाच-गाने का बहुत शौक था। इसलिए वो शुरू से ही स्कूल में डांस, नाटक, इत्यादि में भाग लिया करती थी। जिसके बाद साल साल 2010 में तमिल फिल्म से इंडस्ट्री में कदम रखा था। जिसके बाद धीरे-धारे कड़ी मेहनत कर आज एक मुकाम हासिल की है। बता दें कि अभिनेत्री ने साल 2017 में सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे से शादी रचाई। बीच में उन्हें काफी समय तक फिल्मों से ब्रेक भी लेना पड़ा था।

यह भी पढ़ें – MP Weather: फिर एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, शनिवार से बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल, बढ़ेंगी ठंड, पढ़े पूर्वानुमान

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews