हॉरर कॉमेडी से होगा गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा का डेब्यू, नितांशी गोयल संग शेयर करेंगे स्क्रीन

गोविंदा के लाडले बेटे यशवर्धन अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। वो एकता कपूर और साजिद खान की फिल्म हीरो की हॉररइन में नितांशी गोयल के साथ नजर आएंगे।
Yashvardhan Ahuja

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। सुनीता आए दिन अपने पति को लेकर कोई न कोई विवादित बयान देती रहती हैं। लेकिन यह खबर इन दोनों से नहीं बल्कि उनके बेटे यशवर्धन आहूजा से जुड़ी हुई है। जानकारी के मुताबिक वो जल्द ही बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यशवर्धन को लापता लेडीज एक्ट्रेस नितांशी गोयल के साथ बड़े पर्दे पर काम करते हुए देखा जाने वाला है। वहीं इस फिल्म के साथ डायरेक्टर साजिद खान की भी बड़े पर्दे पर वापसी हो रही है। इस फिल्म में चंकी पांडे, सुनीता आहूजा, बृजेंद्र काला, जेमी लीवर, सिमरत कौर रंधावा जैसे कलाकार नजर आएंगे।

हॉरर कॉमेडी से यशवर्धन का डेब्यू

बता दें कि यह एक हॉरर कॉमेडी होने वाली है, जिसका नाम ‘हीरो की हॉररइन’ रखा गया है। यशवर्धन इस फिल्म के जरिए दर्शकों पर अपनी एक्टिंग का जादू चलाने के लिए तैयार है। वहीं साजिद खान की वापसी की वजह से फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। हॉरर और कॉमेडी का यह मिक्स कैसा होगा यह देखने के लिए दर्शक बेताब हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh)

फेमस चेहरों के साथ आएंगे नजर

इस फिल्म में सुपरनैचुरल चीजों को कॉमेडी के नजरिए से पेश किया जाने वाला है। इसमें हॉरर, ह्यूमर और रोमांस का मेल देखने को मिलेगा। यशवर्धन कई सारे मंझे हुए और जाने माने कलाकारों के साथ अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। ऐसे में वह अपनी एक्टिंग की छाप किस तरह से छोड़ते हैं यह देखना मजेदार होगा।

कब आएगी फिल्म

एकता कपूर, शोभा कपूर और अमर बुटाला के साथ साजिद खान इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। हीरो की हॉररइन नाम की ये फिल्म 7 जनवरी 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews