री-रिलीज में ‘ये जवानी है दीवानी’ ने तोड़े रिकॉर्ड्स, हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में हुई शामिल

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' साल 2013 में रिलीज हुई थी। 2025 की शुरुआत में इसे दर्शकों के लिए फिर से थिएटर में रिलीज किया गया। अब इसने कमाई के सारे आंकड़े तोड़ दिए हैं।
Yeh Jawaani Hai Deewani

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ जब रिलीज हुई थी तब दर्शकों ने इसे बहुत पसंद किया था। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अब एक नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है। नए साल के मौके पर 3 जनवरी को इसे एक बार फिर थिएटर में रिलीज किया गया था। रणबीर, दीपिका, आदित्य मल्होत्रा और कल्कि की इस फिल्म ने री-रिलीज में 1.90 करोड़ की ओपनिंग की थी। इसके बाद यह फिर से रिलीज होने वाली फिल्मों में कमाई करने के मामले में तीसरे नंबर पर आ गई है।

साल 2013 में आई इस फिल्म ने रिलीज के समय तो जबरदस्त धूम मचाई ही थी। अब जब री-रिलीज पर इसे शानदार ओपनिंग मिली तब मेकर्स ने इसकी स्क्रीन्स को बढ़ा दिया था। इसका फायदा भी हुआ और वीकेंड पर यह 6 करोड़ का कारोबार कर चुकी थी। एक हफ्ते में इसने 13 करोड रुपए कमा लिए थे।

Yeh Jawaani Hai Deewani ने तोड़े रिकॉर्ड

फिल्म को देखने की दीवानगी लोगों पर जमकर सवार है और बॉक्स ऑफिस पर इसने 25 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। बिना किसी प्रमोशन के इतना बड़ा आंकड़ा छूकर यह फिल्म साल 2000 के बाद भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज फिल्मों में तीसरे नंबर पर आ चुकी है।

इन फिल्मों के नाम है रिकॉर्ड

वापस रिलीज होकर तगड़ी कमाई करने वाले फिल्मों की बात करें तो उसमें तुम्बाड 38 करोड़, घिल्ली 26.5 करोड़, यह जवानी है दीवानी 25 करोड़, टाइटैनिक 18 करोड़, शोले 3D 13 करोड़, रॉकस्टार 11.5 करोड़ और अवतार 10 करोड़ की कमाई के साथ अपनी जगह बनाए हुए है।

कैसी है कहानी

‘ये जवानी है दीवानी’ फिल्म की बात करें तो इसमें चार दोस्तों की कहानी बताई गई थी। यह नए जमाने के प्यार, करियर और स्ट्रगल को दर्शाने वाली फिल्म है। फिल्म की कहानी में घूमने फिरने के शौकीन एक लड़के की मुलाकात मेडिकल की तैयारी कर रही एक लड़की से हो जाती है। यह अपने दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाते हैं और नई चीजें एक्सप्लोर करते हैं। यह कहानी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews