दिल से बुरा लग रहा है भाई : अपनी भोली शकल से सबका दिल जीतने वाले देवराज पटेल का हुआ सड़क हादसे में निधन

दिल से बुरा लग रहा है भाई :  अपनी भोली शकल से सबका दिल जीतने वाले देवराज पटेल का हुआ सड़क हादसे में निधन

Devraj Patel Death: छतीसगढ़ के प्रसिद्ध यूट्यूबर देवराज पटेल का सड़क हादसे में निधन हो गया। वह अपने डायलॉग “दिल से बुरा लगता है भाई” से फेमस हुए थे। जानकारी के मुताबिक देवराज एक कॉमेडी वीडियो शूट करने अपनी बाइक से जा रहे हैंं, इसी बीच रायपुर के लाभांडी में एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। यूट्यूबर के सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट आने से उनकी मौत हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने देवराज को अंबेडकर अस्पताल भेजा, लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई।

सीएम भूपेश बघेल ने जताया दुख

यूट्यूबर और कॉमेडियन की मौत पर छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी दुःख जाहीर किया है। उन्होनें ट्वीट किया, ” दिल से बुरा लगता है” से करोड़ों लोगों के बीच अपनी जगह बनाने वाले, हम सबको हंसाने वाले देवराज पटेल हमारे बीच से चले गए। इस बाल उम्र में अद्द्भुत प्रतिभा की क्षति बहुत दुखदायी है। ईश्वर उनके परिवार और चाहने वालों को यह दुःख सहने की शक्ति दे।” बता दें कि देवराज ने कुछ दिनों पहले ही सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात की थी। जिसका वीडियो भी उन्होंने साझा किया था।

ऐसा रहा देवराज पटेल का करियर

देवराज पटेल सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते थे। मौत से 4 घंटे पहले भी उन्होनें एक वीडियो शेयर किया था। इसके अलावा वह साल 2021 में रिलीज हुई कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज ढिंढोरा में फेमस यूट्यूबर भुवन बाम के साथ भी काम कर चुके हैं।

nbsp;

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews