71 की उम्र में Zeenat Aman ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा, फोटोशूट देख दीवाने हुए फैंस

Zeenat Aman

Zeenat Aman Photoshoot: जीनत अमान 70 के दशक की टैलेंटेड और खूबसूरत एक्ट्रेस हैं जिन्होंने लाखों दिलों पर राज किया है। अपनी बेहतरीन अदाकारी और खूबसूरती से उन्होंने लंबे समय तक लोगों का मनोरंजन किया है। लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर इस दिग्गज एक्ट्रेस का चार्म आज भी दर्शकों के बीच जारी है।

एक समय ऐसा था कि ना सिर्फ जीनत की एक्टिंग के चर्चे थे बल्कि उनका स्टाइल स्टेटमेंट भी युवाओं द्वारा फॉलो किया जाता था और वह जो पहनती थी वही फैशन बन जाया करता था। फैशन में रेट्रो लुक और हिप्पी ट्रेंड की शुरुआत उन्होंने ही की थी।

जीनत अपने जमाने की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस में से एक थी और उन्होंने पर्दे पर जो भी पहना वह ट्रेंड बन गया। उन्हें हमेशा अपने सिंपल सोबर और क्लासी लुक के लिए दर्शकों से सराहना मिली है। वह भले ही अब फिल्मों में नजर नहीं आती हैं लेकिन बदलते फैशन के साथ उन्होंने अपने स्टाइल स्टेटमेंट को बनाए रखने में कोई भी कमी नहीं छोड़ी है। उनके लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें इस बात को साफ तौर से बयान कर रही है।

Zeenat Aman Photoshoot की तस्वीरें

जीनत ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह ब्लैक कलर के पेंट पर ब्लेजर के साथ व्हाइट रंग की टी शर्ट पहनी हुई नजर आ रही हैं। अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने हाथों में चूड़ी, गले में ज्वेलरी और कान में इयररिंग्स पहने हुए हैं।

इतना ही नहीं अपने लुक को स्टाइलिश टच देने के लिए उन्होंने ब्लैक गॉगल्स लगाएं हैं जो उन्हें बेहतरीन और कूल लुक दे रहे हैं। उनकी सारी ज्वेलरी गोल्डन है और हाथों में एक बड़ी सी रिंग भी है जो बहुत खूबसूरत लग रही है।

71 में भी खूबसूरत हैं जीनत अमान

आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने हाल ही में ज्वेलरी ब्रांड मीशो के साथ कोलाबरेट किया है। इसी के लिए उन्होंने यह फोटोशूट कराया है जिसमें वह गोल्ड स्टेटमेंट ज्वेलरी दिखाती हुई नजर आ रही हैं। इतनी भी तस्वीरें सामने आई है उसमें उनका अंदाज स्वैग से भरा हुआ है जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सभी यह कह रहे हैं कि वह 71 साल की हो चुकी है लेकिन आज भी उनका जलवा देखने लायक है।

फैंस ने की तारीफ

उम्र के इस दौर में भी पैंट सूट पहनकर जीनत जो कमाल दिखा रही हैं, वो अंदाज देखकर हर कोई उनका दीवाना हो रहा है। तस्वीरें देखने के बाद यूजर्स खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पा रहे हैं। आम जनता हो या फिर सेलिब्रिटी हर कोई उनकी तारीफों के पुल बांध रहा है। श्वेता बच्चन ने जहां उन्हें हमेशा की तरह बहुत प्यार दिया है, तो वही मोनिका डोगरा ने उन्हेल लीजेंड कहकर पुकारा है।

इसके अलावा एक्ट्रेस की फैंस भी तस्वीर पर कमेंट कर रहे हैं एक यूजर ने लिखा कि मैं बहुत खुश हूं कि मेरी चाइल्डहुड आइडियल ने अपनी उम्र में पहने गए कपड़ों को कंफर्टेबल और स्टाइलिश दिखाने के लिए ट्रेंड शुरू किया है। दूसरे ने कहा कि आप बहुत खूबसूरत और ग्रेसफुल लग रही हैं। इसके अलावा और भी कई कमेंट तस्वीर पर देखे जा रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews