Hindi News

MP: लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, 10 शासकीय कर्मचारी निलंबित, 3 की सेवा समाप्त, 9 को शोकॉज नोटिस

Written by:Pooja Khodani
Published:
MP: लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, 10 शासकीय कर्मचारी निलंबित, 3 की सेवा समाप्त, 9 को शोकॉज नोटिस

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के अलग अलग जिलों में अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही पर कार्रवाई का दौर जारी है। सागर कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य ने पंचायत चुनाव में लापरवाही बरतने और प्रथम चरण में मतदान दल के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर 3 कर्मचारियों  सौरभ जैन संविदा लेखापाल जनपद शिक्षा केंद्र सागर, आलिया नाज संविदा शिक्षक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मसुरयाई जैसीनगर एवं हेमंत रैकवार डा. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर की तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त कर दी है।

यह भी पढ़े.. Vyapam 2022: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, 3 जुलाई को होगी ये परीक्षाएं, ये रहेंगे नियम

वही 4 कर्मचारियों शारदा कलासिया नगर पालिका परिषद मकरोनिया, श्रीबाई अहिरवार नगर पालिका परिषद मकरोनिया और नेपाल कोल कार्यालय सहायक नियंत्रक नापतोल विभाग, चंद्रदेव चौबे सहायक शिक्षक प्राथमिक शाला कोलुआ संकुल केंद्र पराश्रीकलां  को निलंबित कर दिया है और  6 विभाग प्रमुखों शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहपुर, शासकीय पालिटेक्निक खुरई, महिला विद्यालय सागर विकासखंड शिक्षा अधिकारी सागर, मध्यप्रदेश लार्जेस्ट एवं वेयरहाउस सागर एवं मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी सागर को कारण बताओ नोटिस थमाए हैं।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के जेपी अस्पताल में रविवार को प्रसूता और उनके गर्भस्थ शिशु की हुई मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। जेपी अस्पताल के डॉक्टरों की तीन सदस्यीय जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. पी कुमार और नर्सिंग अधिकारी डॉ. अनामिका पटले को निलंबित कर दिया है।वही स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रद्धा अग्रवाल, डॉ. प्रीति डेहरिया और डॉ. वंदना ओड़ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

यह भी पढ़े. कर्मचारियों को फिर मिलेगी 2 बड़ी सौगात! जल्द बढ़ेंगे 2 और भत्ते, 40000 से 2.59 लाख तक बढ़ेगी सैलरी

इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने सीमांकन कार्य में लापरवाही पाये जाने पर राजस्व निरीक्षक अभय भटोरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि अभय भटोरे के द्वारा वरिष्ठ के आदेश की अवहेलना एवं सीमांकन कार्य में घोर लापरवाही की गई है।भटोरे का मुख्यालय कार्यालय भू-अभिलेख जिला इंदौर रहेगा। राजगढ़ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हर्ष दीक्षित ने पंचायत चुनाव में प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने एवं मतदान दल के प्रशिक्षण सत्र में अनुपस्थित हरने के कारण तीन शासकीय सेवकों प्राथमिक शिक्षक गंगापाट विनय मेवाड़े और भृत्य पशु चिकित्सा सेवाएं जीरापुर भागीरथ कुंभकार को तत्काल निलंबित कर दिया है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews