Hindi News

कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, सरकार ने जारी किए 2.5 करोड़ से ज्यादा की राशि, जल्द खाते में आएगा वेतन

Written by:Kashish Trivedi
Published:

चित्रकूट, डेस्क रिपोर्ट। राज्य के कर्मचारियों (Employees) को 3 महीने से वेतन (salary) उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। जिसके बाद कर्मचारियों द्वारा लगातार विरोध देखा जा रहा था। इस बीच राज्य सरकार द्वारा ऐसे कर्मचारियों को भी वेतन देने का निर्णय लिया गया। उनके वेतन सहित Pension के भुगतान के लिए वित्त आयोग के मत से वेतन और अन्य भुगतान किए जाएंगे। साथ ही प्रदेश के 7 से अधिक शहरों के जलकर और जल संस्थान कर्मचारी के लिए राज्य वित्त आयोग (state finance commission) द्वारा वेतन देने के आदेश जारी किए गए हैं। वहीं अब अप्रैल का बजट भी जारी कर दिया गया है। जिसके बाद प्रदेश के 7 बड़े शहरों के कर्मचारियों को वेतन के भुगतान के लिए 2 करोड़ 88 लाख 76 हजार रुपए जारी किए गए हैं।

बता दे यूपी में जलकर और जल संस्थान के कर्मचारियों द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किया जाता है। उनकी शिकायत है कि उन्हें 3 महीने से वेतन नहीं दिया गया है। इसके साथ ही Pension-arrears पर भी फैसला नहीं लिया गया है। जिसके बाद वित्त आयोग के मद से वेतन भुगतान किया जाएगा। साथ ही नगरीय निकाय निदेशक प्रयागराज, आगरा, वाराणसी, झांसी, चित्रकूट, लखनऊ और कानपुर कर्मचारियों को 3 से 4 दिनों के अंदर खाते में राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।

Read More : कर्मचारियों को मिला बड़ा लाभ, मानदेय में 2000 रूपए तक की वृद्धि, आदेश जारी, मई के वेतन के साथ मिलेगी राशि

इसके लिए 2 करोड़ रुपए आवंटित कर दिए गए हैं। राज्य वित्त आयोग की वेतन देने की घोषणा के बाद महापौर का कहना है कि सरकार जलकल के कर्मचारियों के वेतन का बजट देने से लाभ शहर के लोगों को मिलेगा। ज्ञात हो कि राज्य वित्त आयोग के बजट देने के बाद वेतन और पेंशन मिलने से विभाग के कर्मचारियों को राहत मिलेगी।

जानकारी देते हुए महापौर का कहना है कि जलकल विभाग अपनी कर्मचारी से वेतन पेंशन और अन्य Allowances का भुगतान कर रहा था। हालांकि इससे विभाग कई तरह की समस्याओं का सामना कर रहा था। जिसके बाद अब नगर निगम को राज्य वित्त आयोग से मिलने वाली राशि से कर्मचारियों को वेतन देने की व्यवस्था की जाएगी। वही वसूली से वेतन और अन्य भुगतान की प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया गया है।

Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews