कटनी बीजेपी नेता हत्या : एक आरोपी के पिता ने घर में लगाई फांसी, मौत, कैमोर में भारी पुलिसबल तैनात

मध्य प्रदेश के कटनी में बीजेपी के एक बूथ अध्यक्ष की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मुख्यमंत्री से बात कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।
Katni News

कटनी, मध्य प्रदेश: जिले में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक बूथ अध्यक्ष की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद इलाके में भारी जनाक्रोश फैल गया है। घटना को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है और सांसद वीडी शर्मा ने भी इसपर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उधर इस मामले में एक आरोपी के पिता ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

[dgv_vimeo_video id=”1131232341″]

सांसद वीडी शर्मा ने दी तीखी प्रतिक्रिया

मामले की जानकारी मिलते ही बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस घटना में शामिल असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। शर्मा ने इस गंभीर विषय पर तत्काल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फोन पर चर्चा की और उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया।

इसके अलावा, वीडी शर्मा ने प्रदेश के डीजीपी, जिला प्रशासन और कटनी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से भी बात की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आरोपियों की जल्द से जल्द पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

पूरा मामला

बता दें हमलावरों ने बीजेपी पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष निलेश रजक की सरेराह गोली मारकर हत्या कर इस वारदात को अंजाम दिया है। यह घटना कटनी के कैमोर नगर में हुई, जहां बाइक पर बैठे दो हमलावरों का सीसीटीवी भी सामने आया है।  इस हत्या के पीछे वर्ग विशेष के असामाजिक तत्वों का हाथ होने की बात सामने आई है, जिससे स्थिति और भी संवेदनशील हो गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है और पुलिस प्रशासन मौके पर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा है।

उधर हत्या के बाद कैमोर के अधिंकाश दुकानदारों में विरोध स्वरूप ताला लगा दिया मामले की गम्भीरता को देखते हुए  कटनी के कैमोर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है , पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है इस बीच पुलिस ने आरोपियों को चिन्हित कर लिया लेकिन एक आरोपी प्रिंस जोसफ के पिता ने अपने ही घर में फांसी लगा ली ।

‘धर्म विशेष के गुंडों’ का समर्थन करने वालों को भी चेतावनी

विष्णुदत्त शर्मा ने इस घटना को लेकर बेहद कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने न केवल हत्या के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की, बल्कि उन पुलिस अधिकारियों को भी चेतावनी दी जो ऐसे तत्वों को संरक्षण देते हैं।

“धर्म विशेष के गुंडों का समर्थन करने वाले पुलिस अधिकारियों को भी छोड़ा नहीं जाएगा।” — विष्णुदत्त शर्मा, सांसद

उनके इस बयान से साफ है कि पार्टी इस मामले को पूरी गंभीरता से ले रही है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

Banshika Sharma
लेखक के बारे में
Banshika Sharma

कंटेंट राइटर

मेरा नाम बंशिका शर्मा है। मैं एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हूँ। मुझे समाज, राजनीति और आम लोगों से जुड़ी कहानियाँ लिखना पसंद है। कोशिश रहती है कि मेरी लिखी खबरें सरल भाषा में हों, ताकि हर पाठक उन्हें आसानी से समझ सके। View all posts by Banshika Sharma →
Follow Us :GoogleNews