नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  (CBSE) 10वीं और 12 वीं के लिए पहले टर्म (First Term) की बोर्ड परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर में ऑफलाइन आयोजित करेगा। इसके लिए CBSE ने कहा था कि वो 18 अक्टूबर को कभी भी डेट शीट (Datesheet) जारी कर सकता है। लेकिन CBSE डेटशीट जारी करता उससे पहले ही सोशल मीडिया पर परीक्षा की डेट शीट जारी।   CBSE के नोटिस में ये बात आते ही बोर्ड ने अपने अधिकृत ट्विटर हैंडिल पर इसकी चेतावनी जारी की है जिससे स्टडेंट्स भ्रमित ना हों।

CBSE (Central Board of Secondary Education) ने अपने ट्वीट में कहा कि बोर्ड के संज्ञान में आया है कि 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स को भ्रमित करने के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी  (Fake) डेटशीट जारी की गई है जबकि अभी तक बोर्ड ने कोई अधिकृत परीक्षा डेटशीट जारी नहीं की है।

ये भी पढ़ें – राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा : छात्रों के लिए स्कॉलरशिप हासिल करने का खास मौका

गौरतलब है कि CBSE  फर्स्ट टर्म की परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर में ऑफलाइन आयोजित करेगा।  ये परीक्षाएं वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी और इसकी अवधि 90 मिनट होगी। सर्दी का मौसम होने के कारण परीक्षाएं सुबह 10:30 की जगह  11:30 बजे से शुरू होंगी। परीक्षाएं समाप्त होने के बाद स्कूलों में प्रेक्टिकल परीक्षा या इंटरनल एसेसमेंट किया जायेगा।