MP Breaking News

Chhindwara News: नौकरी मांगने पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, मचा बवाल, देखें VIDEO

Chhindwara News: नौकरी मांगने पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, मचा बवाल, देखें VIDEO

छिंदवाड़ा, विनय जोशी। नगर पालिका में पिता की अनुकंपा न मिलने से नाराज किशोर ने किया खुदकुशी प्रयास परासिया पुलिस की समझाइश ओर मदद के बाद साकुशल पानी टँकी से नीचे उतरा युवक को उतारा गया। आज दोपहर करीब 2 बजे के बीच परासिया नगर पालिका के समीप उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक युवक पानी की टँकी पर चढ़ कर आत्महत्या का प्रयास करने लगा।

हालांकि परासिया थाना प्रभारी सुमेर सिंह जगेत की टीम ने मौके पर पहुँचकर युवक को समझाइस देकर नीचे उतारने में सफलता प्राप्त कर ली है। जानकारी के अनुसार किशोर पिता रमेश थानोरिया उम्र 24 साल निवासी वार्ड क्रमांक 16 परासिया का नई नगरपालिका के बाजू में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया है

Read More: Ujjain News: विरोध जारी, बजरंग दल-VHP का उग्र प्रदर्शन, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए नारे

जहां पुलिस स्टाफ, नगर पालिका स्टाफ की मदद से टंकी पर चढ़कर समझाइश देकर किशोर को वापस नीचे उतारा गया पुलिस द्वारा युवक से पूछने पर बताया कि नगर पालिका में उसके पिताजी सफाई कर्मी के रूप में कार्यरत थे ।जिनके करीब 3 वर्ष पहले मृत्यु हो गई है किंतु आज तक इसका नियमितीकरण उनकी जगह नहीं हो पाया है जिस कारण से वह नाराज होकर टंकी पर चढ़ गया था।

24 वर्षीय किशोर को समझाइश देकर और सीएमओ नगरपालिका से इस संबंध में चर्चा कर उसे आश्वस्त कर रवाना किया गयाl आरक्षक अनिल बघेल ने दिखाया साहस दिखाते हुए पानी की टँकी पर चढ़े युवक को समझाइश देकर नीचे उतारा गया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews