Hindi News

Childrens Day 2021 : नेहरू के जन्मदिन पर राहुल-प्रियंका ने शेयर की पुरानी तस्वीरें, मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Written by:Atul Saxena
Last Updated:

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारत के पहले प्रधानमंत्री और बच्चों के चाचा पंडित जवाहर लाल नेहरू (Jawahar Lal Nehru) की जयंती पर आज 14 नवम्बर को देश उन्हें याद कर रहा है। पंडित नेहरू का जन्मदिन इसलिए भी विशेष हो जाता है क्योंकि इसे बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। नेहरू की जयंती पर जहाँ उप राष्ट्रपति वैंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है वहीं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने पुरानी तस्वीरें ट्विटर पर शेयर कर  पंडित नेहरू को याद किया है।

जवाहर लाल नेहरू का जन्म इलाहबाद में 14 नवम्बर 1889 को हुआ था उन्हें बच्चों से बहुत प्यार था बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे।  नेहरू बच्चों को देश की नींव  और असली ताकत मानते थे।  भारत में बाल दिवस 1956 से मनाया जा रहा है पहले ये 20 नवम्बर को मनाया जाता था लेकिन 27 मई 1964 में जवाहर लाल नेहरू के निधन के बाद उनकी याद को चिर स्थाई रखने के लिए सरकार ने बाल दिवस का दिन बदलकर नेहरू के जन्म दिन 14 नवम्बर कर दिया।

ये भी पढ़ें – नजदीक आ रहा है शादियों का मौसम, लहंगा खरीदने से पहले जान लें जरूरी बातें, ताकि ना हो बड़ी गलतियां

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिन पर उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू (Vice President Venkaiah Naidu) ने पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि दी है और एक पुरानी तस्वीर शेयर की है साथ ही बच्चों को बाल दिवस पर शुभकामनायें दी हैं।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)ने भी नेहरू को श्रद्धांजलि दी है।

ये भी पढ़ें – Government Jobs: 10वीं पास के लिए बंपर भर्ती, 92000 तक सैलरी, यहां पढ़े डिटेल्स

उधर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने नेहरू की पुरानी तस्वीरें शेयर कर उन्हें याद किया है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews