रोजगार को लेकर सीएम शिवराज सिंह का बड़ा बयान, बताया क्या है सरकार का प्लान

रोजगार को लेकर सीएम शिवराज सिंह का बड़ा बयान, बताया क्या है सरकार का प्लान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज सोमवार शाम होने वाली कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan)  का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है रोजगार। इस 110 करोड़ के निवेश में अधिकतम 4 हजार लोगों को अभी प्रारंभिक रूप से रोजगार मिलेगा । हमारी प्राथमिकता केवल पूंजी निवेश नहीं है बल्कि हमारी प्राथमिकता है अधिकतम लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करने की है।

यह भी पढ़े.. MP Weather : मप्र के 22 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने के भी आसार

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमें बताते हुए प्रसन्नता है कि कोरोना काल में ही हमने लगभग 384 औद्योगिक इकाइयों को 840 भूमि आवंटित की है और 22 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया है। अटल प्रोग्रेस वे और नर्मदा एक्सप्रेस वे बनाकर इसके दोनों तरफ औद्योगिक क्लस्टर विकसित करके हम कई इंडस्ट्रीज लाकर भावी रोजगार (Employment) के अवसर सृजित करने का काम करेंगे। ताकि रोजगार के अवसर बढ़ा सकें।हमारा लक्ष्य है अधिक से अधिक लोगों को रोज़गार देना।मध्यप्रदेश में भरपूर लैंड बैंक है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि हमारी नीतियाँ इन्वेस्टर-फ्रेंडली हैं। हम ग्वालियर चंबल क्षेत्र में #AtalProgressWay बना रहे हैं, वहीं अमरकंटक से #NarmadaExpressway बना रहे हैं। इनके दोनों तरफ उद्योग स्थापित किये जायेंगे।हम 13 क्लस्टर लगा रहे हैं, जिससे प्रदेश के विकास और गति तथा हमारे बच्चों को रोजगार भी मिलेगा। यहां 154 भूखण्ड हैं, जिससे और उद्योग आयेंगे।हम टॉय क्लस्टर, मेकेनिकल क्लस्टर सहित 13 क्लस्टर बना रहे हैं। मुझे खुशी है कि औद्योगिक पार्क, अचारपुरा में टैक्सटाइल इकाई का भूमिपूजन किया है। मैं अधिक से अधिक निवेशकों को मध्यप्रदेश आमंत्रित करता हूँ और विश्वास दिलाता हूँ कि उन्हें कोई दिक्कत नहीं आएगी।

यह भी पढ़े.. MP के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगा डीए का तोहफा, बढ़ेगी सैलरी

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भोपाल (Bhopal) के अचारपुरा औद्योगिक क्षेत्र में नवीन टेक्सटाइल इकाई का भूमिपूजन के दौरान सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि COVID19 संकट के बावजूद वर्ष 2020-21 में मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश में तेज़ी से वृद्धि हुई है। औद्योगिक इकाइयों की संख्या में 48% की वृद्धि, भूमि आवंटन में 32% की वृद्धि, पूंजी निवेश में 63% वृद्धि और रोजगार सृजन में 38% की वृद्धि हुई है। चुनौती के बावजूद हमने 300 से अधिक उद्योगों को ज़मीन आवंटित की है।इस इकाई से ही लगभग 10,000 लोगों को रोज़गार मिलेगा।

वही सीएम शिवराज सिंह चौहान आज गांधीनगर में होने वाले भूपेन्द्र पटेल (Bhupendra Patel) के गुजरात के मुख्यमंत्री पद (Gujrat CM) के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।इस पर उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में राज्य में विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को और गति मिलेगी। शुभकामनाएं! वही आज देर शाम शिवराज कैबिनेट बैठक बुलाई गई है, जिसके एक दर्जन से ज्यादा प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी।

यह भी पढ़े.. MP Corona Update : कोरोना की रफ्तार तेज, आज फिर 12 नए केस, इन जिलों ने बढ़ाई चिंता

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews