विजय रुपाणी के इस्तीफे पर बोली कांग्रेस- ये भाजपा की अंदरूनी लड़ाई और मोदी-शाह की विफलता

विजय रुपाणी के इस्तीफे पर बोली कांग्रेस- ये भाजपा की अंदरूनी लड़ाई और मोदी-शाह की विफलता

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के इस्तीफे (Vijay Rupani Resign) के बाद कांग्रेस (Congress) ने भाजपा (BJP) को घेरा है और इसे भाजपा की अंदरूनी लड़ाई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)  एवं गृह मंत्री अमित शाह (HM Amit Shah) की विफलता बताया है।  कांग्रेस महासचिव एवं प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के इस्तीफे के बाद भाजपा पर निशाना साधा।  उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अब गुजरात को भाजपा से मुक्ति दिलाने का समय आ गया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि दो बातें सामने आई हैं पहली ये कि भाजपा शासित राज्यों में अंदरूनी लड़ाई चल रही है चाहें वो गुजरात हो, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा हो या असम।  दूसरी ये कि भक्त मीडिया को ये अंदरूनी लड़ाई  नहीं दिख रही क्योंकि उसका काम सिर्फ विपक्ष शासित राज्यों पर ध्यान केंद्रित करना है।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक अन्य ट्वीट में BJP का अर्थ भयानक झगड़ा पार्टी बताते हुए अलग अलग राज्यों के बारे में लिखा है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews