School Holiday 2025 : फिर बढ़ाई गई छुट्टियां, इतने दिन और बंद रहेंगे स्कूल, जारी हुए आदेश

भारी बारिश के चलते आज बुधवार को पंजाब, यूपी, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के 2 दर्जन जिलों के निजी और सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया गया है।
school holiday

भारी बारिश , बाढ़ और भूस्खलन को देखते हुए जम्मू संभाग, चंडीगढ़ और पंजाब राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में आज बुधवार 3 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है।हालांकि ऑनलाइन कक्षाएं संचालित की जा सकती हैं।हरियाणा के झज्जर, पंचकूला, भिवानी, हिसार, सिरसा, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर में भी आज स्कूल बंद रहेंगे।हालांकि फतेहाबाद के खंड भुना, जाखल व टोहाना के अंतर्गत आने वाले सभी राजकीय व अराजकीय विद्यालयों में 3 से 5 सितंबर तक अवकाश घोषित किया गया है। राजस्थान के नागौर में पांच विद्यालयों में 3 व 4 सितंबर को स्थानीय अवकाश घोषित

उत्तराखंड यूपी और हिमाचल के इन जिलों में आज स्कूलों में अवकाश

  • उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल , पौड़ी ,चम्पावत, कुमाऊ, ऊधम सिंह नगर , टिहरी गढ़वाल ,चमोली, बागेश्वर, उत्तरकाशी जनपद में भारी वर्षा के चलते 3 सितम्बर अर्थात बुधवार को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
  • यूपी के गौतम बुद्ध नगर, मेरठ,हापुड़, अलीगढ़, कासगंज, पीलीभीत, बागपत, शामली, सहारनपुर, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर भारी वर्षा व छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद में संचालित परिषद/राजकीय/अशासकीय/सहायता प्राप्त विद्यालयों/सीबीएसई/आईसीएसई से मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों एवं मदरसा बोर्ड में कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक अध्यनरत छात्र-छात्राओं का 3 सितंबर 2025 का अवकाश घोषित किया जाता है। मथुरा में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बुधवार और गुरुवार (3 और 4 सितंबर) को कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।
  • भारी बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश के किन्नौर, शिमला ,सोलन, सिरमौर, चंबा, बिलासपुर, कांगड़ा,  मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर और लाहौल-स्पीति जिले में बुधवार को शिक्षण संस्थानों में छुट्टी रखी गई है।  ऊना जिले के बंगाणा में बुधवार को और कुल्लू जिले में 3 और 4 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है। इस अवधि में ऑनलाइन कक्षाएं अनिवार्य रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

सितंबर में कब कब बंद रहेंगे स्कूल?

  • 4-5 सितंबर (गुरुवार-शुक्रवार): ओणम (केरल का मशहूर फसल उत्सव) शिक्षक दिवस,
  • 5 सितंबर (शुक्रवार): ईद-ए-मिलाद ( पैगंबर मुहम्मद जन्मदिन दिल्ली,यूपी,कर्नाटक,महाराष्ट्र और तमिलनाडु बंद रह सकते है)
  • 6 2025, शनिवार: अनंत चतुर्दर्शी (महाराष्ट्र में स्कूल बंद रह सकते है)
  • 7 सितंबर: रविवार
  • 13 सितंबर दूसरा शनिवार
  • 14 सितंबर 2025: रविवार
  • 21 सितंबर 2025: रविवार
  • 27 सितंबर चौथा शनिवार
  • 28 सितंबर 2025: रविवार
  • 30 सितंबर (मंगलवार): दुर्गा पूजा (महाष्टमी)(पश्चिम बंगाल, यूपी, बिहार,त्रिपुरा और असम
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews