Hindi News

School Holiday 2025: छात्रों के लिए अवकाश घोषित, जानें कितने दिन बंद रहेंगे और कब खुलेंगे स्कूल?

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
सावन के महीने में कांवड़ यात्रा के चलते उत्तराखंड , मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हर सोमवार को स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है।आईए जानते है किस जिले में कब तक स्कूलों में अवकाश रहेगा......
School Holiday 2025: छात्रों के लिए अवकाश घोषित, जानें कितने दिन बंद रहेंगे और कब खुलेंगे स्कूल?

School

स्कूली छात्रों के लिए अच्छी खबर है। सावन माह में होने वाली कांवड़ यात्रा को देखते हुए उत्तर प्रदेश के बरेली व वाराणसी और मध्य प्रदेश के उज्जैन में हर सोमवार को अगस्त तक स्कूल बंद रहेंगे, हालांकि उज्जैन में रविवार को कक्षाएं संचालित की जाएगी।

बरेली डीएम अविनाश सिंह के आदेश के मुताबिक, सावन के हर सोमवार को बरेली महानगर में स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे । दिल्ली-बदायूं मार्ग के 5 किमी दायरे में सभी शिक्षण संस्थानों की छुट्टी रहेगी। काशी नगरी वाराणसी में भी सावन के दौरान हर सोमवार को कांवड़ मार्गों पर स्थित सभी विद्यालय बंद रहेंगे।उज्जैन म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन क्षेत्र में  11 अगस्त तक हर सोमवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे, इसके बदले रविवार को क्लासेस लगाई जाएंगी।

बदायूं में 4 अगस्त तक स्कूल बंद (शनिवार-सोमवार केवल)

बदायूं में कक्षा एक से आठ तक के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त व सभी बोर्डों स संचालित विद्यालयों में प्रत्येक शनिवार व सोमवार को अवकाश घोषित किया गया है।बदायू डीएम के जारी आदेश के तहत, 19 से 21 जुलाई, 26 से 28 जुलाई व 2 से 4 अगस्त को 1 से 12 तक की सभी कक्षाएं विद्यार्थियों के लिए बंद रहेंगी। हालांकि शिक्षक व अन्य कर्मचारी नियमानुसार उपस्थित रहेंगे ।यदि किसी विद्यालय में पहले से कोई परीक्षा या अन्य गतिविधि निर्धारित है, तो उसे स्थगित कर अगली तिथि निर्धारित की जाएगी।

मुजफ्फरनगर में 23 जुलाई तक स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों को कांवड़ यात्रा के मद्देनजर आगामी 16 से 23 जुलाई तक बंद करने का निर्णय लिया गया है। यूपी बोर्ड के अलावा सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूलों पर भी आदेश लागू रहेगा। सरकारी और गैर सरकारी स्कूल अगर खुले पाए जाते है तो कार्रवाई की जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग के साथ ही डिग्री कॉलेज भी इस दौरान बंद रहेंगे।

हरिद्वार में 23 जुलाई तक स्कूल बंद

  • उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में आगामी श्रावण कांवड़ यात्रा 2025 के मद्देनज़र 14 से 23 जुलाई तक सभी शैक्षणिक संस्थानों को 10 दिनों के लिए बंद रखने का फैसला लिया गया है। यह अवकाश हरिद्वार जिले के अंतर्गत आने वाले सभी प्रकार के शिक्षण संस्थानों पर लागू होगा। इस दौरान 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल, सभी डिग्री कॉलेज और विश्वविद्यालय तकनीकी और प्राविधिक संस्थान और सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
  • जनपद पौड़ी के विकास खंड यमकेश्वर में कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन पौड़ी ने यात्रा क्षेत्र के विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्र में 12 से 23 जुलाई तक अवकाश घोषित किया है।इस परिधि में आने वाले समस्त निजी विद्यालयों में भी यह आदेश प्रभावी रहेगा।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !