School Holiday 2025 : आज सोमवार को इन जिलों में स्कूल रहेंगे बंद, डीएम का आदेश जारी

बिगड़ते मौसम के चलते आज सोमवार को कक्षा 1 से 12वीं के छात्रों के लिए राजस्थान, पंजाब और यूपी के कई स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
School Holiday

Holiday in School : स्कूली छात्रों के लिए जरूरी खबर है । भारी बारिश के चलते राजस्थान के बाड़मेर, डुंगरपुर, उदयपुर, सिरोही, राजसमंद,जालौर और जैसलमेर जिले के समस्त सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में कक्षा 1 से 12 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए 8 सितम्बर (सोमवार) को अवकाश घोषित किया गया है।हालांकि शिक्षक, स्टॉफ एवं कार्मिक निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहेंगे।इधर, प्रदेश में दिवाली का अवकाश 13 से 24 अक्टूबर तक रहेगा। इससे पहले ये छुट्टियां 16 से 27 अक्टूबर तक तय की गई थीं।हालांकि छुट्टियों की कुल अवधि में कोई बदलाव नहीं हुआ है, पहले भी 12 दिन का अवकाश था और अब भी 12 दिन का ही रहेगा, सिर्फ तारीखें बदली गई हैं।

इन राज्यों में भी आज स्कूल बंद

  • पंजाब सरकार ने फैसला किया है कि सभी सरकारी, प्राइवेट और एडेड संस्थान 8 सितंबर से खुलेंगे।हालांकि विद्यार्थियों की छुट्टी रहेगी। 9 सितंबर से सभी सरकारी स्कूल सामान्य रूप से खुलेंगे और बच्चे भी जा सकेंगे।यदि कोई स्कूल या कॉलेज बाढ़ से प्रभावित हैं तो उसे बंद करने का निर्णय संबंधित जिले के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) द्वारा लिया जाएगा।पंजाब राज्य के शैक्षिक संस्थानों के खुलने संबंधी आवश्यक जानकारी और निर्देश जारी किए गए हैं।
  • मुंबई शहर और उपनगरों में ईद मिलाद-उन-नबी का कार्यक्रम के चलते 8 सितंबर को स्कूल बंद रहेंगे। मथुरा और उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बाढ़ और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर कक्षा एक से 12वीं तक के नगर और ग्रामीण क्षेत्र के समस्त बोर्ड के विद्यालयों में सोमवार को अवकाश रहेगा।

13 से 30 सितंबर के बीच कब कब बंद रहेंगे स्कूल?

  • 13 सितंबर दूसरा शनिवार
  • 14 सितंबर 2025: रविवार
  • 21 सितंबर 2025: रविवार
  • 22 सितंबर, सोमवार 2025: नवरात्रि शुरू
  • 27 सितंबर चौथा शनिवार
  • 28 सितंबर 2025: रविवार
  • 30 सितंबर (मंगलवार): दुर्गा पूजा (महाष्टमी)(पश्चिम बंगाल, यूपी, बिहार,त्रिपुरा और असम
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews