हजारों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, ब्यौरा ऑनलाइन करने की प्रक्रिया शुरू, ऐसे होगा वेतन का भुगतान, मिलेगा लाभ

employees news

Employees Salary Payment 2023 : उत्तर प्रदेश के 700 से ज्यादा निकायों के संविदा कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। अब मानदेय में कोई गड़बड़ी नहीं होगी, वेतन का भुगतान समय पर और आसानी से हो सकेगा। इसके लिए नगर विकास विभाग ने मेक्टोई टेक्नोलॉजीज से ई-वेतन सॉफ्टवेयर की सुविधा शुरू की गई है, इसके जरिए सभी कर्मचारियों का वेतन सीधे खाते में डाला जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूपी के नगर विकास विभाग ने मेक्टोई टेक्नोलॉजीज से ई-वेतन नाम का सॉफ्टवेयर तैयार कराया गया है, इसके तहत 762 निकायों के कर्मचारियों का ब्यौरा ऑनलाइन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, अबतक 31872 का ब्यौरा ऑनलाइन किया जा चुका है,  इनमें 19980 सफाई कर्मचारी हैं। हालांकि नगर निगमों का ब्यौरा अभी पूरी तरह से ऑनलाइन नहीं हो पाया है।

ब्यौरा जल्द ऑनलाइन करने के निर्देश

विभाग के सहायक निदेशक लेखा अखिल सिंह ने इस संबंध में निकायों को पत्र भेजते हुए इनका पूरा ब्यौरा जल्द ऑनलाइन करने को कहा गया है।  ठेका कर्मियों का ई-वेतन से सीधे खाते में मानदेय देने के बाद ना सिर्फ गड़बडियों पर रोक लगेगी बल्कि वेतन का भुगतान भी आसानी से हो सकेगा।

इसलिए शुरू की गई है ये व्यवस्था

बता दे कि नए निकायों को छोड़ दिया जाए तो सभी में कार्यदायी संस्था के माध्यम से कर्मियों को रखा गया है। इनकी संख्या सवा लाख के ऊपर मानी जा रही है, जिसमें ज्यादा सफाई कर्मियों की संख्या है। संविदा पर रखे जाने वाले कर्मचारियों की संख्या में बढोत्तरी में इजाफा हुआ है, इसीलिए निकायवार इनकी संख्या का वास्तविक पता लगाते हुए मानदेय सीधे खाते में देने की व्यवस्था की जा रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews