पटाखों में विस्फोट से मोटरसाईकिल पर जा रहे पिता-पुत्र की मौत का दिल दहलाने वाला VIDEO

पटाखों में विस्फोट से मोटरसाईकिल पर जा रहे पिता-पुत्र की मौत का दिल दहलाने वाला VIDEO

पुडुचेरी, डेस्क रिपोर्ट। पुडुचेरी Punducheery में दीपावली (Diwali 2021) के मौके पर खुशियां मनाने जा रहे एक पिता पुत्र की पटाखों में विस्फोट से मौत हो गई। जिसका Video Viral हो रहा है। दरअसल दीपावली के लिए बेटे की जिद पर पिता बाजार से पटाखे खरीद कर ला रहे थे कि अचानक रास्ते में विस्फोट हो गया और दोनों के चिथङे उड़ गए।

पुडुचेरी में मल्लपुरम सीमा के पास दिल दहलाने वाला वाक्या हुआ जो CCTV कैमरे मे कैद हो गया। दीपावली के दिन दोपहर करीब दो बजे हुए इस हादसे में पिता पुत्र की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बाजार से आ रहे थे और बेटे ने दीपावली के लिए जो पटाखे खरीदे थे मोटरसाईकिल के आगे पटाखे रखे थे और बेटा उन पर बैठा हुआ था।

Read More: MP Panchayat Election: दिसंबर के मध्य में होंगे पंचायती चुनाव! जल्द जारी होगी अधिसूचना

[dgv_vimeo_video id=”642927992″]

सड़क चलते मोटरसाईकिल में अचानक विस्फोट हुआ और दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस का मानना है कि पटाखों में घर्षण से यह घटना हुई है। पुलिस किसी दूसरे एंगल से भी इस घटना का सीसीटीवी वीडियो खंगाल रही है ताकि यह पता लग सके कि किसी दूसरे वाहन में तो उनकी मोटरसाईकिल को टक्कर नहीं मारी। पिता और पुत्र दोनों तमिलनाडु के अरियानकुप्पम से दो बैग भरकर देसी पटाखे खरीद कर लाए थे और दोनों बैग मोटरसाईकिल पर रखे थे।

37 वर्षीय केए कलानिसान और उनका 7 साल का बेटा दोनों इस दुर्घटना में इस कदर क्षत-विक्षत हो गए कि उन्हें पहचाना ही नहीं जा पा रहा था। घटना में पास से ही गुजर रहे तीन अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए पास के इंस्टिट्यूट में भर्ती कराया गया है। दरअसल तमिलनाडु का अरियानकुप्पम सस्ते पटाखों के लिए प्रसिद्ध है और आसपास के रहने वाले लोग वहीं से पटाखे लाते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews