Officers Transfer 2023 : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS समेत कई अफसरों के तबादले, मिली नवीन पदस्थापना, देखें लिस्ट

IAS TRANSFER

IAS TRANSFER

IAS-IPS Officer Transfer 2023 : चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। आए दिन अधिकारियों को इधर से उधर भेजा जा रहा है।  हाल ही में राज्य में एक दर्जन आईएएस अधिकारियों के तबादला किए गए थे, वही गुरूवार देर रात फिर राज्य सरकार द्वारा चार वरिष्ठ आईएएस अफसरों के तबादले   कर दिए गए।

इसमें से एक आईएएस अधिकारी को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग में प्रमुख सचिव नरेंद्र भूषण हटा दिया गया है। अभी उन्हें नई तैनाती नहीं दी गई है और प्रतीक्षारत कर दिया गया है। अनिल सागर को अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग के प्रमुख सचिव के साथ आईटी इलेक्ट्रॉनिक्स का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

UP IAS Transfer : जानें अफसरों के हुए तबादले

  1. आईएएस  एम देवराज को प्राविधिक शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। एम देवराज मौजूदा समय में उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड यूपीपीसीएल में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
  2.  वरिष्ठ आईएएस आशीष गोयल को यूपीपीसीएल का नया चेयरमैन बनाया गया है।  आशीष गोयल हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे हैं उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  3. आईएएस नरेंद्र भूषण का भी ट्रांसफर हुआ है हालांकि अभी उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है। नरेंद्र भूषण को प्रतीक्षारत किया गया है।
  4. आईएएस अनिल सागर को आईटी इलेक्ट्रॉनिक्स का अतिरिक्त प्रभार सौंपे जाने की सूचना मिल रही है।
  5. प्राविधिक शिक्षा में अपर निदेशक कल्पना अवस्थी को हटाकर उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंध अकादमी (उपाम) भेजा गया है।

आईएएस रिग्जियान सैम्फिल का वीआरएस मंजूर

यूपी कैडर के वर्ष 2003 बैच के आईएएस अधिकारी रिग्जियान सैम्फिल को वीआरएस दिए जाने पर प्रदेश सरकार ने अपनी सहमति दे दी है। उन्होंने कुछ समय पहले स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मांगी थी। वर्तमान में वह नई दिल्ली में स्थानिक आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। नियुक्ति विभाग उनका प्रत्यावेदन अब केंद्र सरकार को भेजेगा।

CG IPS Transfer : जानें किन किन अधिकारियों के हुए तबादले

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस विभाग में तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में 6 आईपीएस (IPS) अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। राज्य शासन ने 6 महानिरीक्षक के तबादले जारी किये है। गृह मंत्रालय छत्तीसगढ़ की ओर से आईपीएस अफसरों के ट्रांसफर का आदेश भी जारी कर दिया गया है। इनमें आनंद छाबड़ा को बिलासपुर रेंज का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। रतनलाल डांगी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ रायपुर जिले के पुलिस महानिरीक्षक बनाए गए हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews