Jabalpur CBI Raids : सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, कैंट बोर्ड कार्यालय पर छापा मार कार्रवाई, खंगाले जा रहे दस्तावेज

Jabalpur CBI Raids : सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, कैंट बोर्ड कार्यालय पर छापा मार कार्रवाई, खंगाले जा रहे दस्तावेज

जबलपुर, डेस्क रिपोर्ट। जबलपुर में आज सीबीआई (Jabalpur CBI raids) ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल छापामार कार्रवाई में कैंट बोर्ड (cantt board) कार्यालय में सीबीआई (CBI) ने सुबह 11:00 बजे दस्तक दी। इस दौरान कार्यालय पहुंचकर मेन गेट को बंद कर दिया गया है। सीबीआई की टीम के सदस्य दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। भ्रष्टाचार के मामले और भारी अनियमितता को देखते हुए सीबीआई द्वारा यह कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक एंड बोर्ड कार्यालय केंद्र किसी को भी जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। टीम में 15 लोग शामिल हैं। टीम ने अंदर जाते ही सबसे पहले सीईओ अभिमन्यु सिंह से पूछताछ की है। वहीं सीईओ का कहना है कि अभी हाल ही में उनकी पदस्थापना हुई है। इसलिए उन्हें इस संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं है। सीबीआई का कहना है कि जितनी जानकारी उनके पास है। उतनी ही उनके द्वारा उपलब्ध कराई जाए जबकि सीबीआई की टीम अन्य लेखे जोखे की जानकारी एकत्र कर रही है।

Read More : Redmi 10A Sport भारत में लॉन्च, यूजर्स को लुभाएगा कम कीमत और 6GB रैम, जानें डीटेल

इसी बीच आई अपडेट के मुताबिक सीबीआई टीम की कार्रवाई दिल्ली में भी जारी है। बता दें कि पूरे कार्यालय को अपने अधीन लेते हुए सीबीआई ने इंजीनियरिंग स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से पूछताछ की है साथ ही अपने कब्जे में ले लिया है। बता दे टेंडर जारी करते समय हो रही अनियमितता को लेकर काफी शिकायतें देखी जा रही है। जिस पर यह कार्रवाई की जा रही है। वही सेनेटरी इंस्पेक्टर परिहार से भी पूछताछ जारी है।

दरअसल भ्रष्टाचार से संबंधित लगातार मिल रही शिकायत के बाद सीबीआई ने कैंट बोर्ड कार्यालय में छापामार कार्रवाई की है। इस दौरान सीबीआई की टीम द्वारा कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है। राजनीतिक दलों द्वारा भी कार्यालय को लेकर कई तरह के भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं।जिसके बाद अनियमितता की शिकायत पर यह कार्रवाई की जा रही है। हालांकि अभी तक कोई महत्वपूर्ण जानकारी सामने नहीं आई है। वही माना जा रहा है कि शाम तक सीबीआई इस मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews