Hindi News

1.27 करोड़ लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म, आज CM खातों में भेजेंगे 25वीं किस्त व सिलेंडर रिफिलिंग की राशि, संबल योजना की राशि भी होगी जारी

Written by:Pooja Khodani
Published:
आज सोमवार को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, संबल योजना और सिलेंडर रिफिलिंग योजना में हितग्राहियों के खातों में जून माह की राशि अंतरित करेंगे।
1.27 करोड़ लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म, आज CM खातों में भेजेंगे 25वीं किस्त व सिलेंडर रिफिलिंग की राशि, संबल योजना की राशि भी होगी जारी

Ladli Behna Yojana 2025 :मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों का इंतजार खत्म हो गया है। योजना की 25वीं किस्त के लिए आज सोमवार 16 जून को सीएम 1551 करोड़ 44 लाख रूपये जारी करेंगे। इसके तहत प्रत्येक बहन के खाते में 1250 रूपये भेजे जाएंगे। साथ ही 26 लाख से अधिक बहनों को सिलेंडर रिफिलिंग के लिए भी राशि जारी की जाएगी।

लाड़ली बहना एवं महिला सम्मेलन में सीएम 56 लाख 68 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में 341 करोड़ की राशि, 27 लाख से अधिक बहनों को सिलेंडर रिफिलिंग की 39.14 करोड़ रुपए की राशि तथा मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना में 6 हजार 821 श्रमिक परिवारों की 150 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि का भी सिंगल क्लिक से अंतरण करेंगे।

जानिए लाड़ली बहना योजना के बारें में

  • लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी।इस योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी। इसके बाद रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था।
  • इस योजना में 1 जनवरी 1963 के बाद लेकिन 1 जनवरी 2000 तक जन्मी मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी समस्त विवाहित महिलाएं (विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता समेत) वर्ष 2023 में आवेदन के लिए पात्र मानी जाती है।
  • यदि कोई महिला 60 वर्ष से कम उम्र की है और किसी अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पहले से ही प्रति माह 1250 रुपये से कम प्राप्त कर रही है, तो उस महिला को भी 1250 तक की राशि दी जाएगी। विवाहित महिलाओं में विधवा, और तलाकशुदा महिलाएं भी शामिल हैं।

जानिए मुख्यमंत्री संबल योजना के बारें में

  • सीएम डॉ. मोहन यादव आज सोमवार को संबल योजना के तहत अनुग्रह सहायता के 6821 प्रकरणों में 150 करोड़ रूपये सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे। प्रदेश में संबल योजना, असंगठित क्षेत्र में कार्यरत लाखों श्रमिकों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। योजना अन्तर्गत प्रारंभ से अब तक 1 करोड़ 76 लाख श्रमिकों का पंजीयन किया गया है। पंजीयन प्रक्रिया निरंतर जारी है।
  • इसमें दुर्घटना में मृत्यु होने पर 4 लाख, सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख ,स्थायी अपंगता पर 2 लाख, आंशिक स्थायी अपंगता पर 1 लाख व अंत्येष्टि सहायता के लिए 5 हजार मिलते हैं। महिला श्रमिक को प्रसूति सहायता के लिये 16 हजार व बच्चों को महाविद्यालय शिक्षा प्रोत्साहन योजना में उच्च शिक्षा के लिये सम्पूर्ण शिक्षण शुल्क राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाता है।
  • भारत सरकार के नीति आयोग की पहल पर प्रदेश के गिग एवं प्लेटफार्म वर्कर्स को भी संबल योजना में सम्मिलित किया जाकर इनका पंजीयन प्रारम्भ किया गया है। सभी संबल हितग्राहियों को आयुष्मान भारत निरामय योजना अंतर्गत पात्र श्रेणी में चिन्हित किया गया है, उन्हें 5 लाख रुपये वार्षिक निःशुल्क चिकित्सा का लाभ मिल रहा हैं।

CM करेंगे करोड़ों के विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

  • जबलपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र बरगी के ग्राम बेलखेड़ा में आयोजित राज्य स्तरीय लाड़ली बहना एवं महिला सम्मेलन में सीएम 22 करोड़ 44 लाख रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन करेंगे।
  • इनमें 15 करोड़ 09 लाख रुपये की लागत के पाँच निर्माण कार्यों का लोकार्पण तथा 7 करोड़ 43 लाख रुपये के तीन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।
  • सम्मेलन में जिन निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया जायेगा उनमें बरगी विधानसभा क्षेत्र के घाट पिपरिया में 4 करोड़ 18 लाख 08 हजार रुपये से निर्मित आदिवासी कन्या छात्रावास भवन, शहपुरा आईटीआई में 2 करोड़ 89 लाख 44 हजार रुपये से नवनिर्मित भवन, बेलखेड़ा में 4 करोड़ 47 लाख 93 हजार रुपये से निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, शहपुरा विकासखण्ड के ग्राम पिपरिया कला में 2 करोड़ 95 लाख 45 हजार रुपये से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में 50 लाख रुपये से बना भवन शामिल है।
  • जिन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन होगा, उनमें ग्राम सुन्दरादेही में 1 करोड़ 39 लाख 29 हजार रुपये से बनने वाला शासकीय हाई स्कूल भवन, बेलखेड़ा में 4 करोड़ 04 लाख रुपये से बनने वाला जनजातीय सीनियर कन्या छात्रावास भवन तथा नारायणपुर घाना में 2 करोड़ रुपये से बनने वाला संभाग स्तरीय सामुदायिक भवन शामिल है।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews