Hindi News

MP Weather: 24 घंटे में फिर बदलेगा प्रदेश का मौसम, नया सिस्टम होगा सक्रिय, यहां बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंड, जानें पूरे हफ्ते का हाल

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
7 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। उसके प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी एवं वर्षा होने के आसार हैं। मध्य प्रदेश में भी कहीं कहीं बादल छा सकते है और बूंदाबांदी हो सकती है।
MP Weather: 24 घंटे में फिर बदलेगा प्रदेश का मौसम, नया सिस्टम होगा सक्रिय, यहां बारिश के आसार, बढ़ेगी ठंड, जानें पूरे हफ्ते का हाल

MP Weather Update: फ़ेंगल तूफान का असर खत्म होने लगा है, ऐसे में 7 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। खास करके उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी एवं बारिश होने से ठंडी हवाएं चलेगी और प्रदेश में तापमान में गिरावट के साथ सर्दी में तेजी आएगी। इस दौरान पूर्वी हिस्से में कहीं कहीं बादल छाने के साथ बूंदाबांदी भी देखने को मिल सकती है।

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, तूफान फेंगल के कमजोर होकर लो प्रेशर एरिया में बदलने से तापमान में इजाफा हो रहा है। अगले 48 घंटे तक प्रदेश के तापमान में कोई खास उतार-चढ़ाव नहीं देखने को मिलेगा और मौसम ऐसा ही बना रहेगा।इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं।

Madhya Pradesh के मौसम का ताजा हाल 

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, फेंगल तूफान का असर खत्म के बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर बर्फबारी होगी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के आने से ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग में रात के तापमान में गिरावट आएगी और तेज ठंड का असर देखने को मिलेगा।पश्चिमी, पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी होगी। प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर 20 दिसंबर से शुरू होगा, जो जनवरी तक बना रहेगा। 40 दिनों में 20 से 22 दिन कोल्ड वेव यानी, सर्द हवाओं की भी स्थिति बन सकती है।

वर्तमान में सक्रिय है ये मौसम प्रणालियां

वर्तमान में उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम और पूर्व-मध्य अरब सागर में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में मौजूद है।हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है।7 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। उसके प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी एवं वर्षा होने के आसार हैं। इससे फिर कड़ाके की ठंड का दौर शुरू होने का अनुमान है। उसके पूर्व मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने के आसार हैं।

पिछले 24 घंटे के Weather का हाल

  • गुरुवार को रात का सबसे कम तापमान राजगढ़ में 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज ।
  • दिन का अधिकतम तापमान नर्मदापुरम में 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस ।
  • नर्मदापुरम में 19.2 डिग्री शिवपुरी में 9.1 डिग्री, टीकमगढ़ में 9.7 डिग्री, खजुराहो में 10.4 डिग्री।
  • कल्याणपुर व नौगांव में 11 डिग्री, आंवरी में 11.1 डिग्री, इंदौर में 27.2 डिग्री।
  • उज्जैन में 27.5 डिग्री, ग्वालियर में 29.2 डिग्री और जबलपुर में 29.7 डिग्री दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews