Hindi News

MP Board 2025 : कक्षा 10वीं-12वीं छात्रों के लिए अपडेट, इस दिन जारी होंगे बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे! इन 3 तरीकों से कर सकेंगे चेक

Written by:Pooja Khodani
Published:
एमपीबीएसई ने दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक करवाया गया था । अब छात्रों को बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों का इंतजार है।
MP Board 2025 : कक्षा 10वीं-12वीं छात्रों के लिए अपडेट, इस दिन जारी होंगे बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे! इन 3 तरीकों से कर सकेंगे चेक

MP Board 10th 12th 2025 : मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए ताजा अपडेट है। अबतक 80% उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है और 25 अप्रैल तक यह कार्य पूरा हो जाएगा।इसके बाद रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी, ऐसे में संभावना है कि मई के पहले सप्ताह में बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

इधर, सीएम डॉ मोहन यादव ने भी स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को परीक्षा परिणाम मई के पहले सप्ताह में जारी करने के निर्देश दिए हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र रोल नंबर दर्ज कर आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर रिजल्ट देख सकते है। बता दे कि 2024-25 के लिए 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक और 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 27 फरवरी से 21 मार्च 2025 तक आयोजित की थी।इस वर्ष दोनों परीक्षाओं में करीबन 17 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे।

MPBSE MP Board: पास होने के लिए 33 मार्क्स जरूरी

  • एमपी बोर्ड में कक्षा 10वीं में छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत नंबर लाने अनिवार्य है। अगर एक या दो सब्जेक्ट में न्यूनतम पास प्रतिशत से कम अंक आते हैं, तो विद्यार्थी फेल माना जाएगा। ऐसे में छात्रों को कंपार्टमेंट परीक्षा देनी होगी।
  • 12वीं कक्षा में भी पास होने के लिए सभी स्ट्रीम के छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत मार्क्स जरूरी है।अगर थ्योरी का पेपर 80 अंकों का है, तो पास होने के लिए 26 अंकों की जरूरत होगी।12वीं में प्रैक्टिल वाले विषय में थ्योरी का पेपर यदि 70 अंक का है, तो 23 नंबर पर पास होंगे। 20 नंबर के प्रोजेक्ट में 7 अंक और 30 अंक के प्रैक्टिकल परीक्षा में 10 अंक लाने पर पास माने जाएंगे।

कैसे चेक करें MP Board 10th 12th Result ?

MPBSE वेबसाइट से

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर आपको “MP Board 10th Result 2024” या “MP Board 12th
  • Result 2024” का लिंक दिखेगा, उसपर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और एपलीकेशन नंबर दर्ज करें।
  • “सबमिट” पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अपना रिजल्ट चेक करने के बाद उसे डाउनलोड कर के अपने पास रख लें।

SMS से कैसे करें चेक

कक्षा 10वीं के लिए: मोबाइल के मैसेज बॉक्स में MPBSE10 [रोल नंबर] टाइप करें और इसे 56263 पर भेज दें। कक्षा 12वीं के लिए: मैसेज में MPBSE12 रोल नंबर लिखें और इसे 56263 पर भेज दें।

Google Play Store मोबाइल ऐप से

  • सबसे पहले Google Play Store से MPBSE मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।
  • ऐप खोलें और “अपना रिजल्ट जानें” विकल्प पर टैप करें।
  • फिर अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालें।
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews