MP Board: 9वीं से 12वीं छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट, टाइम टेबल जारी, यहां करे डाउनलोड

MP Board

MP Board of Secondary Education

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। स्कूली छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। दरअसल MP Board 9वीं से 12वीं अर्द्धवार्षिक परीक्षा की समय सारणी (Time table)  घोषित कर दी गई है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2022 की कक्षा 9वी और 12वीं अर्द्धवार्षिक परीक्षा (Half yearly exam) के लिए समय सारणी जारी करते हुए परीक्षा संबंधित गाइडलाइन जारी की गई है। छात्रों की सुविधा के लिए यहां लिंक उपलब्ध कराई जा रही है।

दरअसल लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा पत्र क्रमांक 2436 के तहत कक्षा 9वी से 12वीं के अर्द्धवार्षिक परीक्षा के समय सारणी की घोषणा की गई है। इसके तहत परीक्षा सुबह 8:30 बजे से संचालित होकर 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी जबकि 10वीं और 12वीं के अर्द्धवार्षिक परीक्षा दोपहर 1:00 से 4:00 तक आयोजित होगी।

Read More :MPPSC : उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, प्रोविजनल आंसर की जारी, विभिन्न पदों पर होगी भर्ती

अर्द्धवार्षिक परीक्षा शैक्षणिक कैलेंडर के मुताबिक नवंबर माह के पाठ्यक्रम के आधार पर ही आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार एमपी एजुकेशन पोर्टल पर टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।

कक्षा नौवीं के अर्द्धवार्षिक परीक्षा की समय सारणी

https://www.educationportal.mp.gov.in/Portal/Public/View_Circular.aspx?id=87102

कक्षा दसवीं के अर्द्धवार्षिक परीक्षा की समय सारणी

http://www.educationportal.mp.gov.in/Portal/Public/View_Circular.aspx?id=87102

कक्षा ग्यारहवीं के अर्द्धवार्षिक परीक्षा की समय सारणी

http://www.educationportal.mp.gov.in/Portal/Public/View_Circular.aspx?id=87102

कक्षा बारहवीं के अर्द्धवार्षिक परीक्षा की समय सारणी

http://www.educationportal.mp.gov.in/Portal/Public/View_Circular.aspx?id=87102

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews