MP College Admission : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए आज से पंजीयन शुरू, छात्रों को मिलेगा लाभ, 13 अगस्त तक पूरी होगी प्रक्रिया

mp college

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के शासकीय और निजी कॉलेजों में प्रवेश (MP College admission) की प्रक्रिया जारी है। दरअसल कॉलेज लेवल काउंसलिंग (college level counseling) के चौथे चरण समाप्त हो गए हैं। इसके लिए शनिवार से पंजीयन (registration) के लिए लिंक ओपन कर दी गई है। जिसके साथ ही छात्र एक बार फिर से अपने पसंदीदा कॉलेज और पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकेंगे।

चौथे चरण की काउंसलिंग शुक्रवार को समाप्त हो गई है। इसके बावजूद निजी कॉलेज में अभी 30% सीटें रिक्त है। वहीं उच्च शिक्षा विभाग ने शुक्रवार शाम 6:00 बजे ही सीएलसी के पांचवें चरण की घोषणा कर दी है। दरअसल सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणाम समय पर जारी नहीं हुए थे। CUET के चलते ऑनलाइन काउंसिलिंग और चौथे चरणों की सीएलसी के बाद भी मध्यप्रदेश के निजी और शासकीय कॉलेज में यूजी और पीजी की 50% सीटें अभी भी रिक्त हैं।

Read More : लाखों कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, मिलेगा नए पे स्केल का लाभ, आदेश जारी, 2017 से लागू, एरियर्स का होगा भुगतान, अगस्त में मिलेगा लाभ

जिस पर अब चौथे चरण के लिए कॉलेज ने 20 जुलाई से 5 अगस्त की तिथि निर्धारित की थी। अभी तक यूजी और पीजी कोर्स को मिलाकर मध्य प्रदेश में 100000 सीटों पर छात्रों ने प्रवेश किया। जिसमें यूजी के लिए 81175 और पीजी कोर्स के लिए 28825 सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया को पूरा किया गया है।

अब शनिवार से एक बार फिर से रजिस्ट्रेशन की लिंक ओपन कर दी गई है जबकि निजी कॉलेजों की बात करें तो निजी कॉलेजों में 6 से 8 अगस्त के बीच नए पंजीयन हो सकेंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने सीएलसी के पांचवें चरण की घोषणा की गई है। इस दौरान छात्र दस्तावेज सत्यापन करवा सकेंगे और 10 अगस्त तक आवेदन के आधार पर कॉलेज में मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। सीट आवंटन की प्रक्रिया 10 अगस्त से शुरू होगी और छात्रों को 13 अगस्त तक फीस जमा कर प्रवेश लेना निश्चित किया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews