Electricity : बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा बड़ा झटका, कंपनी ने की शुल्क बढ़ाने की तैयारी

Electricity employees

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) में बिजली उपभोक्ताओं (Electricity consumer) को एक बार फिर से बड़ा झटका लग सकता है। दरअसल सरकार बिजली के दामों को बढ़ाने की तैयारी में है। बिजली कंपनी (electricity company) ने सुविधा शुल्क (facility fee) में इजाफा करने का फैसला किया है। कंपनी द्वारा विभिन्न सुविधाओं पर 50 से 70 फीसद तक शुल्क वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया है।

बता दे ये दूसरा मौका है जब बिजली कंपनी द्वारा सुविधाओं में शुरू करने का प्रस्ताव आयोग को भेजा गया। इससे पहले 20 जुलाई 2021 को इस मामले में जन सुनवाई हुई थी। तब इस मुद्दे पर कोई बड़ा फैसला नहीं हुआ था। एक बार फिर से इस मामले में सुनवाई बुलाई गई है।

इससे पहले सेवानिवृत्त अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने बताया कि मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने पहली याचिका पर सुनवाई की थी, जो नियम के विपरीत है। पावर मैनेजमेंट कंपनी द्वारा दोबारा याचिका लगाई गई है। वहीं बिजली उपभोक्ताओं को सुविधा दी जा रही है। जिसमें खर्च की बढ़ोतरी देखने के बाद एक बार फिर से सुविधाओं पर 50% से 70% शुल्क उपभोक्ताओं को देना पड़ सकता है।

Read More: MP: DA वृद्धि सहित अन्य मांगों के लिए बड़ा फैसला, तैयार हुई रूपरेखा, कर्मचारियों का बड़ा निर्णय

इस मामले में बिजली कंपनी के एक अधिकारी का कहना है कि बिजली प्रदान करने और उपयोग करने वाली मशीन में आने वाले खर्चों में अधिकता देखी जा रही। इसके साथ ही अन्य प्रभार की वसूली भी नियम 2009 का प्रस्ताव इसके लिए काफी पुराना हो चुका है। इस दौरान मशीन सहित अन्य महंगाई बढ़ने से कई चीजों के कीमतों में वृद्धि देखी जा रही है। जिसके बाद बिजली कंपनी द्वारा सुविधाओं पर शुल्क वृद्धि का प्रस्ताव दिया गया है।

हालांकि इस मामले में मध्य प्रदेश पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक का कहना है कि फिलहाल उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने अभी ही कार्यभार ग्रहण किया है। विभागीय स्तर पर शुल्क बढ़ाने के प्रस्ताव की जानकारी लेने के बाद ही वह कुछ बता पाएंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews