Mohan Cabinet Meeting 2025 : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज 9 सितंबर मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक बुलाई गई है।यह बैठक मंत्रालय में सुबह 11 बजे होगी। इस बैठक में युवाओं, किसानों और राज्य के हित में कई अहम फैसले लिए जा सकते है।इसके अलावा कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी।इसमें सबसे अहम नगरीय आवास विभाग का नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष का चुनाव मतदाता द्वारा कराने का प्रस्ताव भी शामिल है।
मोहन कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी?
- नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्षों को बार-बार अविश्वास प्रस्तावों से बचाने के लिए उनके प्रत्यक्ष चुनाव की व्यवस्था लागू करने की तैयारी। नगर पालिका अधिनियम की धारा 47 में संशोधन करने हेतु अध्यादेश के माध्यम से बदलाव की तैयारी। नगरीय विकास विभाग ने इस संशोधन का प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखा जाएगा।
- यदि मोहन कैबिनेट इसे मंजूरी देती है और अध्यादेश लागू हो जाता है, तो वर्ष 2027 में नगर निगम के महापौर की तरह ही नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्षों का भी सीधे जनता द्वारा चुनाव होगा।हालांकि अध्यादेश में राइट टू रिकॉल का प्रावधान भी होगा। इसके तहत जनता चुने हुए अध्यक्ष को पद से हटा सकती है।
- 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा पर्व का प्रस्ताव। मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों को उनके प्रभार वाले जिलों में दौरे कर कार्यक्रमों की निगरानी के निर्देश दे सकते है।प्रदेश में आगामी 17 सितम्बर से सेवा पर्व मनाया जाएगा। सेवा पर्व का समापन 2 अक्टूबर गांधी जयंती को होगा। 17 से 24 सितम्बर तक रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।एक पेड़ मां के नाम एवं मां की बगिया के तहत पौधरोपण भी किया जाएगा। पर्व के दौरान नए नमो पार्क, नमो बाग, नमो वन, नमो उपवन बनाए जाएंगे। 27 सितम्बर को नमो मैराथन आयोजित की जाएगी। पर्व के दौरान विकास मेले एवं प्रदर्शनी के अलावा विद्यार्थियों की प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। 22 सितम्बर को नवरात्रि पर्व और 02 अक्टूबर को विजयादशमी पर्व मनाया जाएगा। 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक पूरे देश में आदि कर्मयोगी अभियान चलाया जायेगा। साथ ही आदि सेवा पर्व भी मनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आज के कार्यक्रम
- सीएम डॉ मोहन यादव सुबह 10.45 बजे सीएम हाउस से मंत्रालय आगमन होगा।
सुबह 11.00 केबिनेट बैठक में शामिल होंगे। - दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना की राशि का सिंगल क्लिक से वितरण करेंगे।
- दोपहर 01.20 पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे।
- दोपहर 02.30 मुलाकातों के लिए आरक्षित है और शाम 4 बजे परिवहान विभाग की समीक्षा करेंगे।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !






