Hindi News

MP में फरवरी से मौसम में दिखेगा बड़ा बदलाव व जापान दौरे पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने किंकाकु-जी मंदिर, टो-जी टेम्पल में दर्शन किये सहित प्रदेश की सभी बड़ी खबरें, केवल एक क्लिक पर

Written by:Sanjucta Pandit
Published:
MP में फरवरी से मौसम में दिखेगा बड़ा बदलाव व जापान दौरे पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने किंकाकु-जी मंदिर, टो-जी टेम्पल में दर्शन किये सहित प्रदेश की सभी बड़ी खबरें, केवल एक क्लिक पर

Madhya Pradesh (MP) News : मध्यप्रदेश की आज महत्वपूर्ण खबरें और समाचार कुछ इस प्रकार है। भोपाल में जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक किशन मोदी की पत्नी और कंपनी की डायरेक्टर पायल मोदी ने ज़हर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। पढ़ें सिर्फ एक क्लिक पर…

31 जनवरी शुक्रवार की कुछ बड़ी खबरें…

MP Weather : फरवरी से मौसम में दिखेगा बड़ा बदलाव, फिर छाएंगे बादल, गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट

फरवरी का महीना लगते ही मध्य प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। हवाओं का रूख बदलने और पश्चिमी विक्षोभ के असर से फरवरी के पहले सप्ताह में पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़ें पूरी खबर

मूंग और तुअर के दाम में जबरदस्त तेजी, बढ़े डॉलर चना के भाव, देखें 31 जनवरी का मंडी रेट

इंदौर मंडी में आज के भाव की बात करें तो अनाज और सब्जियों के दाम में लगातार बदलाव हो रहा है। आज गेहूं और सोयाबीन के दाम में एक बार फिर अंतर देखने को मिला है। अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़ें पूरी खबर

जापान दौरे पर सीएम डॉ मोहन यादव ने किंकाकु-जी मंदिर, टो-जी टेम्पल में दर्शन किये

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इन दिनों जापान की यात्रा पर हैं। मुख्यमंत्री ने इस दौरान प्रसिद्द किंकाकु-जी मंदिर (गोल्डन टेंपल) देखा और टो जी टेम्पल का भ्रमण कर दर्शन किये। अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़ें पूरी खबर

एमपी गेहूं उपार्जन: किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर, 31 मार्च तक पंजीयन

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। किसान गेहूँ उपार्जन के लिये 31 मार्च तक पंजीयन करा सकते हैं। वर्ष 2025-26 के लिए गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रूपये घोषित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़ें पूरी खबर

भोपाल में ED की रेड के बाद जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स की डायरेक्टर पायल मोदी ने खाया जहर

भोपाल में जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक किशन मोदी की पत्नी और कंपनी की डायरेक्टर पायल मोदी ने ज़हर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। ये कदम उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के भोपाल, सीहोर और मुरैना स्थित परिसरों पर छापेमारी के बाद उठाया। अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़ें पूरी खबर

भिंड कलेक्टर पर रेत माफिया ने किया हमला, देर रात अवैध खनन को रोकने के लिए पहुंचे थे कलेक्टर

गुरुवार देर रात भिंड कलेक्टर पर रेत माफिया ने हमला किया। दरअसल, कलेक्टर उमरी इलाके में हो रहे अवैध रेत खनन को रोकने के लिए गए थे। वहीं, इस दौरान रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को छुड़ाने के लिए बदमाशों ने कलेक्टर पर पथराव कर दिया। अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़ें पूरी खबर

शहडोल जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठ रहे सवाल, जांच की मांग

मध्य प्रदेश का शहडोल जिला आए दिन मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। इसी कड़ी में जिला अस्पताल भी इन दिनों प्रशासनिक अव्यवस्थाओं के कारण सुर्खियों में है। अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़ें पूरी खबर

दमोह में शराब दुकान लूट कांड का खुलासा, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

दरअसल, मामला तारादेही क्षेत्र का है। जब शराब दुकान में रात के समय कुछ लुटेरों ने धावा बोला। उन्होंने दुकान से महंगी शराब की बोतलें उठाईं और कैश भी लूटकर फरार हो गए। अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़ें पूरी खबर

शहडोल पुलिस ने की कार्रवाई, कोयले से लदा ट्रक किया जब्त

अनूपपुर पुलिस बार-बार कह रही थी कि यहां कोई अवैध खनन नहीं हो रहा, लेकिन शहडोल जिले की बुढार पुलिस ने मिनी ट्रक पकड़कर उनके इस दावे की धज्जियां उड़ा दी है। अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़ें पूरी खबर

ऐसी और मध्य प्रदेश की ताजा खबर के लिए देखते रहिए MP Breaking News

पेट्रोल पंप पर डकैती की योजना बनाते 6 बदमाश गिरफ्तार, कार और अवैध हथियार जब्त

ग्वालियर पुलिस के तीन थानों की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर 6 बदमाशों की एक गैंग को गिरफ्तार किया है, ये बदमाश सफारी कार में बैठकर एक पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे। अधिक जानकारी के लिए यहाँ
पढ़ें पूरी खबर

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews