Hindi News

GGRS Admission: कक्षा 6 में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू, 27 फरवरी को परीक्षा, इन जिलों में होगी आयोजित

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
GGRS Admission: कक्षा 6 में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू, 27 फरवरी को परीक्षा, इन जिलों में होगी आयोजित

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के छात्रों (MP School Student) के लिए काम की खबर है।अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालयों में वर्ष 2022-23 सत्र के लिये प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कक्षा 6वी में प्रवेश के लिये 15 जनवरी से ऑनलाईन आवेदन पत्र प्राप्त करने का कार्य प्रारंभ हो गया है तथा आगामी 5 फरवरी को शाम 5 बजे तक ऑनलाईन आवेदन पत्र प्राप्त किये जायेंगे । इसकी परीक्षा 27 फरवरी 2022 को होगी।यह परीक्षाएं समस्त जिला मुख्यालयों पर आयोजित की जाएंगी।

यह भी पढ़े.. MP की इन ट्रेनों में फिर शुरु हुई MST की सुविधा, 20 जनवरी तक ये ट्रेनें निरस्त, किराया होगा वापस

इंदौर सहित उज्जैन, भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर, मुरैना, सागर, जबलपुर, रीवा एवं शहडोल में संचालित इन विद्यालयों की कक्षा छठवीं में प्रवेश दिया जाएगा।प्रवेश के लिए हर छात्र कम से कम 3 विद्यालयों में प्रवेश के लिए प्राथमिकता क्रम दे सकते है। विद्यार्थियों के प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंक एवं उनके द्वारा अंकित प्राथमिकता क्रम के आधार पर शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय आवंटित किए जाएंगे।इन विद्यालयों में प्रवेश के लिये विद्यार्थी को मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिये और प्रवेश लेने के लिये पूर्व की कक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक अथवा समतुल्य ग्रेड प्राप्त होना अनिवार्य है।

इन विद्यालयों में अनुसूचित जाति के 36 बालक व 36 बालिकाओं और अन्य वर्गों के गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले 4 बालक व 4 बालिकाओं को प्रवेश दिया जायेगा जिसमें 3 प्रतिशत सीट दिव्यांग विद्यार्थियों के लिये आरक्षित रहेगी । इन सीटों की संख्या परिवर्तनीय है । आवेदक 20 फरवरी को प्रात: 10 बजे से परीक्षा तक प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे तथा आगामी 27 फरवरी को प्रात: 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक सभी जिला मुख्यालयों पर परीक्षा होगी ।

यह भी पढ़े.. MP की इन ट्रेनों में फिर शुरु हुई MST की सुविधा, 20 जनवरी तक ये ट्रेनें निरस्त, किराया होगा वापस

कक्षा पांचवी में अध्ययनरत विद्यार्थी विभागीय वेबसाइट www.tribal.mp.gov.in/mptaasc के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को किसी भी प्रकार का कोई आवेदन शुल्क अथवा परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा। मेरिट सूची में चयनित होने एवं न्यूनतम योग्यता प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अपने विकल्प के अनुसार विद्यालयों में रिक्त सीट के विरुद्ध चयन हेतु पात्र होंगे। शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालयों में शिक्षण एवं आवासीय सुविधाएं नि:शुल्क है।

MP Madrasa Board Exam 2022 का भी देखें शेड्यूल

  • मप्र मदरसा बोर्ड (mp madrasa board exam 2022) की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा 2022 के  लिए आवेदन 25 मार्च 2022 तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर अधिकृत अध्ययन केन्द्रों के माध्यम से भरे जाएंगे।
  • आवेदन में संशोधन 30 मार्च 2022 तक कर सकेंगे। आवेदन की हार्डकॉपी, मूल अंकसूची इत्यादि 8 अप्रैल 2022 तक भेजना अनिवार्य है।
  • विद्यार्थियों को आवेदन करने के लिये अधिकृत अध्ययन केन्द्र से सम्पर्क करना होगा, जिसकी सूची कार्यालय मदरसा बोर्ड के सूचना पटल एवं एमपी ऑनलाइन पोर्टल (mp online portal) पर उपलब्ध है।
  • परीक्षाओं का आयोजन कोविड गाइडलाइन एवं राज्य ओपन बोर्ड (state open board) के निर्णय और टाइम टेबिल अनुसार होगा।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews