MP Teachers Recruitment : हजारों पदों पर होगी भर्ती, शेड्यूल जारी, इस तरह मिलेगा लाभ

teacher recruitment

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट मध्यप्रदेश में शिक्षक भर्ती (MP Teachers Recruitment) की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। प्रदेश में हजारों पदों पर शिक्षकों की भर्ती और नियुक्ति की जाएगी। इस संबंध में राज्य शासन द्वारा लगातार प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाता है। इसी बीच मध्य प्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग द्वारा माध्यमिक शिक्षकों और उच्च माध्यमिक शिक्षकों (Secondary teachers and higher secondary teachers) के रिक्त पदों की नियुक्ति के लिए शेड्यूल (Schedule) जारी कर दिया गया है।

नवीन शेड्यूल के तहत सेकंड काउंसलिंग की प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू होगी, जो 20 सितंबर 2023 तक संचालित की जाएगी। विभागीय सूत्रों की मानें तो इसके तहत मिडिल स्कूल और हाई स्कूल में मिलाकर कुछ 3000 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।

Read More : सुप्रीम कोर्ट का कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण फैसला, 2008 से प्रभावी होगी योजना, ग्रेड पे-पदोन्नति में इस तरह मिलेगा लाभ

नवीन शेड्यूल के मुताबिक 27 अगस्त को प्रोविजनल वैकेंसी और वेटिंग लिस्ट अपलोड की जाएगी। जबकि 2 सितंबर से 28 सितंबर के बीच उम्मीदवार अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करेंगे। जिसके बाद 5 से 18 मार्च 2023 तक जिलों के ऑप्शन सेलेक्ट किए जाएंगे। वही 20 सितंबर को जिला स्तर पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का कार्य पूरा किया जाएगा।

बता दें कि लंबे समय से उम्मीदवारों द्वारा सेकंड काउंसलिंग की मांग की जा रही थी। वही उम्मीदवारों की मांग है कि स्कूल शिक्षा विभाग और जनजाति कार्य विभाग दोनों की सेकंड काउंसलिंग एक साथ आयोजित की जाए। जिससे पूर्व की तरह समस्या का सामना ना करना पड़े।

इसके अलावा नवीन की जाएगी जिसके द्वारा विभाग द्वारा 20,000 शिक्षकों की नियुक्ति का फैसला लिया गया है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा 9000 उच्च माध्यमिक शिक्षक और 5000 माध्यमिक शिक्षक पद पर नियुक्ति प्रक्रिया का आयोजन किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews