MP Weather : हवाओं का रुख बदला, पूरे हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का हाल, जानिए IMD का ताजा पूर्वानुमान

अभी तीन दिन तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान रात के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
MP Weather

MP Weather Update Today : मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवाओं का रुख बदल गया है और तापमन में भी इजाफा होने लगा है। तीन दिन तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान रात के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी अफगानिस्तान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात और उसके प्रभाव से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है। कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी हो गया है, जिससे तापमान में वृद्धि होने लगी है।

इस हफ्ते छा सकते है बादल

एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से 12, 13 और 14 फरवरी को बादल छा सकते है और कहीं कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में बादल छा सकते हैं। 20 फरवरी के बाद ठंड का असर कम होने लगेगा और दिन-रात का पारा चढ़ेगा। 9 फरवरी को प्रदेश में सबसे कम 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में दर्ज किया गया।

Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews