मध्य प्रदेश मौसम : शनिवार को 14 जिलों में बिजली-बादल-भारी बारिश का अलर्ट, 16 में बाढ़ का खतरा, इन स्कूलों में अवकाश घोषित

लगातार हो रही बारिश से मध्य प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। आज शनिवार को भी कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है वही 2 जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
MP Weather

अलग अलग स्थानों पर सक्रिय चार मौसम प्रणालियों के प्रभाव से आज शनिवार को ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और रीवा संभाग में मौसम पूरी तरह से बदला रहेगा ।आज 14 जिलों में मेघगर्जन, बिजली गिरने चमकने के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।यहां साढ़े 4 इंच तक वर्षा होने का अनुमान है।

लगातार हो रही बारिश के चलते शिवपुरी और अशोकनगर 19 जुलाई को भी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है,20 जुलाई को रविवार है, ऐसे में सोमवार 21 जुलाई को स्कूल खुलेंगे।इस सीजन में प्रदेश में औसत 20.1 इंच बारिश हो चुकी है यानि 8.3 इंच ज्यादा वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 89% अधिक और पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 52% अधिक वर्षा हुई है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • ग्वालियर, गुना, शिवपुरी, अशोकनर, दतिया, मुरैना, श्योपुर, भिंड, रीवा, सिंगरौली, मऊगंज, सीधी, सतना, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, रतलाम, मंदसौर और नीमच में भारी बारिश का अलर्ट
  • ग्वालियर, छतरपुर, दमोह, कटनी, पन्ना, सागर, सतना, टीकमगढ़, अशोकनगर, दतिया, गुना, मुरैना, राजगढ़, श्योपुर, शिवपुरी व विदिशा में बाढ़ का भी खतरा।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

  • मानसून द्रोणिका बीकानेर, सीकर से उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर बने अवदाब के क्षेत्र से सीधी, डाल्टनगंज, पुरुलिया, कोंटाई होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश एवं उससे लगे दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश पर बने अवदाब के क्षेत्र के शनिवार तक उत्तर-पश्चिमी एमपी से पूर्वी राजस्थान होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़कर गहरे कम दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है।
  • एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय इन मौसम प्रणालियों के असर से शनिवार रविवार को भी प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।इसका ज्यादा असर राजस्थान से लगे इलाकों में देखने को मिलेगा।

MP Weather Forecast 22 July

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews