मध्य प्रदेश मौसम पर अपडेट, गुरुवार को एक्टिव होगा नया सिस्टम, शुरू होगा झमाझम का दौर, आज कई जिलों में गरज चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट

एक नए सिस्टम के सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं इसके प्रभाव से आगामी 24 घंटे के दौरान जबलपुर सहित अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ मध्यम बाारिश के आसार हैं, वही 23-24 को कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
MP WEATHER

MP Weather Update Today

MP Weather Alert : मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की एक्टिविटी से मध्य प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। आज 20 जिलों में मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग की मानें तो दो दिन बाद फिर स्ट्रॉन्ग सिस्टम  एक्टिव होगा, जिससे पूरे प्रदेश में 23 और 24 अगस्त को झमाझम बारिश होगी।इस दौरान पश्चिमी मध्यप्रदेश के मुकाबले पूर्वी मध्यप्रदेश में फिर भारी बारिश के आसार हैं।

एमपी मौसम विभाग की मानें तो 20 से 22 अगस्त के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। 21-22 अगस्त को  जबलपुर संभाग, मुरैना, ग्वालियर, पन्ना, सिवनी और बालाघाट में तेज बारिश की संभावना है। भोपाल, उज्जैन, इंदौर, जबलपुर समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। 23-24 अगस्त से फिर मौसम में परिवर्तन आएगा और पूरे प्रदेश में 23 और 24 अगस्त को झमाझम बारिश होगी।

आज बुधवार को इन जिलों में Heavy Rain का अलर्ट

  • आज बुधवार को शहडोल, अनूपपुर, भिंड, मुरैना, आगर-मालवा, गुना, मंदसौर, बैतूल, राजगढ़, उज्जैन और शिवपुरी में तेज बारिश हो सकती है। विदिशा, रायसेन, ग्वालियर में मध्यम बारिश के आसार है।
  • छिंदवाड़ा, भिंड और श्योपुर में तेज बारिश के साथ हल्की बाढ़ के खतरे का अलर्ट जारी हुआ है।
  • विदिशा, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, इंदौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, भिंड, श्योपुर, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा में भी तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
  • भोपाल, रायसेन, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर  में भी मौसम बदला रहेगा।

MP मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

  • बांग्लादेश में बना कम दबाव का क्षेत्र कुछ आगे बढ़कर उत्तरी बांग्लादेश पर पहुंच गया है, जो आज बुधवार को पश्चिम बंगाल एवं उससे लगे गांगेय क्षेत्र में पहुंच सकता है, जिससे गुरुवार से मध्य प्रदेश में कई शहरों में रुक-रुक कर वर्षा का सिलसिला शुरू होने का अनुमान है।
  • इधर, मानसून द्रोणिका वर्तमान श्रीगंगानगर, रोहतक, उरई, चुर्क, मालदा से होकर बांग्लादेश में बने कम दबाव के क्षेत्र तक बनी हुई है।दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान ,पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं झारखंड पर हवा के ऊपरी भाग में अलग अलग चक्रवात बने हुए हैं। जम्मू के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। पश्चिम बंगाल की ओर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से 24-25 अगस्त तक मध्यप्रदेश के ज्यादार जिलों में बारिश होगी।

अबतक कहां कितनी वर्षा

1 जून से अब तक MP में सामान्य से 60 मिमी ज्यादा 737 मिमी बारिश हो चुकी है। प्रदेश के 20 जिलों में 762 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है। मंडला में सबसे ज्यादा 1067 मिमी पानी गिरा है। इसके बाद सिवनी में 1041.4, भोपाल में 838 मिमी बारिश हो चुकी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews