मध्य प्रदेश मौसम: आज 34 जिलों में भारी बारिश-बिजली का अलर्ट, इन स्कूलों में अवकाश घोषित, पढ़े IMD अपडेट

आज मंगलवार को पश्चिम मध्य प्रदेश के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। ग्वालियर, चंबल, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग जैसे क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
MP Weather update

लो प्रेशर एरिया और ट्रफ की एक्टिविटी के चलते मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। आज मंगलवार को 34 जिलों में बारिश का ऑरेंज येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें 14 जिलों में अति भारी और 20 में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। यहां अगले 24 घंटे में साढ़े 8 इंच तक पानी गिर सकता है। बता दें कि प्रदेश में अबतक 1 जून से 28 जुलाई तक औसत से 54% अधिक हुई है। इसमें पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 66% अधिक और पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 44% अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

आज मंगलवार को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, जबलपुर, नर्मदापुरम, सागर, टीकमगढ़ में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट।
  • गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, सीहोर, हरदा, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, जबलपुर, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, कटनी, दमोह और पन्ना में भारी बारिश का अलर्ट ।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे पूर्वी राजस्थान पर बने निम्न दबाव के क्षेत्र से जुड़ा चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है और ऊँचाई के साथ दक्षिण- पश्चिम की ओर झुका हुआ है।एक ट्रफ़ उत्तर-पूर्व अरब सागर से गुजरात, पूर्वी राजस्थान, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे पूर्वी राजस्थान पर बने निम्न दबाव का क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण से होकर दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश तक माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी की ऊंचाई पर पर विस्तृत है। वर्तमान में मानसून ट्रफ़, द्रोणिका श्री गंगानगर, झुंझुनू, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और उससे सटे पूर्वी राजस्थान पर बने निम्न दबाव के केंद्र, पन्ना, डाल्टनगंज, पुरुलिया से होकर पूर्व- दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिणी पंजाब और निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है, ऐसे में 1-2 अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।

1 जून से 27 जुलाई तक कहां कितनी हुई वर्षा

प्रदेश में 1 जून से 28 जुलाई तक औसत से 54% अधिक हुई है। इसमें पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 66% अधिक और पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 44% अधिक वर्षा दर्ज की गई है।अबतक ग्वालियर, शिवपुरी, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में बारिश का कोटा पूरा हो गया है। यहां सामान्य से 37% तक ज्यादा वर्षा हुई है हालांकि टीकमगढ़-निवाड़ी में सबसे ज्यादा 42 इंच वर्षा हुई है। इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, भोपाल, बुरहानपुर, जबलपुर और आगर-मालवा अभी भी कम पानी गिरा है। इंदौर और उज्जैन संभाग में 12 से 32% तक ही वर्षा हुई है।

इन जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित

  • सीहोर जिले में लगातार हो रही वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर बालागुरु के. के आदेशानुसार दिनांक 29 और 30 जुलाई को जिले में संचालित सभी प्ले स्कूल,आंगनवाड़ी , शासकीय,अशासकीय, सीबीएसई विद्यालयों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।
  • विदिशा कलेक्टर अंशुल गुप्ता के द्वारा जिले में अत्यधिक वर्षा को दृष्टिगत रखते हुये जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय अनुदान प्राप्त एवं सीबीएसई संस्थाओं में अध्ययनरत कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 29 जुलाई 2025 का अवकाश घोषित किया गया है।
  • अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह द्वारा जिले में हो रही अत्यधिक वर्षा के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिले अंतर्गत संचालित स्कूलों में कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों का 29 एवं 30 जुलाई 2025 को अवकाश घोषित हेतु आदेश जारी किया गया है।

MP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews