2 मजबूत मौसम प्रणालियों के असर से शनिवार रविवार को मध्य प्रदेश के इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग में मौसम बदला रहेगा। आज आज शनिवार को एक दर्जन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में हल्की बारिश या बौछार होती रहेगी। फिलहाल 2 सितंबर तक मौसम का मिजाज यूही रहने वाला है। यहां अगले 24 घंटे में ढाई से साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है। प्रदेश में अब तक औसत 36.5 इंच बारिश हो चुकी है,0.5 इंच बारिश होते ही इस बार बारिश का कोटा फुल हो जाएगा।
आज शनिवार को इन जिलों में अलर्ट
- अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा पांढुर्णा।
- भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर में मेघगर्जन हल्की बारिश, वज्रपात।
वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां
- वर्तमान में मानसून ट्रफ़ बीकानेर, कोटा, गुना, दमोह, पेंड्रा रोड, संबलपुर, पुरी से होकर पूर्व-दक्षिण-पूर्व दिशा में मध्य बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है।
- एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण विदर्भ और निकटवर्ती क्षेत्रों पर माध्य समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है और ऊँचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है।
- एक ट्रफ़ दक्षिण छत्तीसगढ़ से उत्तरी केरल तक, विदर्भ और निकटवर्ती क्षेत्रों पर बने चक्रवातीय परिसंचरण तथा आंतरिक कर्नाटक से होकर माध्य समुद्र तल से 5.8 और 7.6 किमी की ऊंचाई के मध्य विस्तृत है।
Madhya Pradesh: 1 जून से 29 अगस्त तक कहां कितनी हुई वर्षा
- मध्य प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 22% अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 22% और पश्चिमी मध्य प्रदेश 21% अधिक वर्षा हुई है। प्रदेश में अब तक औसत 36.5 इंच बारिश हो चुकी है, 0.5 इंच बारिश होते ही बारिश का कोटा फुल हो जाएगा। अब तक 30 इंच पानी गिरना था। इस हिसाब से 6.5 इंच पानी ज्यादा गिर चुका है।
- प्रदेश में जुलाई में 10 जिलों में कोटा पूरा हो चुका है, लेकिन इंदौर संभाग के जिलों की स्थिति ठीक नहीं है। पूर्वी हिस्से यानी, जबलपुर, सागर, शहडोल और रीवा संभाग में औसत से 40% और पश्चिमी हिस्से यानी, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में 30% से बारिश अधिक हुई है।इस बार सबसे ज्यादा पानी गुना में गिरा है। यहां 54.5 इंच बारिश हो चुकी है। निवाड़ी में 46 इंच, मंडला-टीकमगढ़ व अशोकनगर में 53 इंच के करीब बारिश हो चुकी है।
MP Weather Forecast Till 2 September

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !






