Hindi News

मध्य प्रदेश मौसम : 3 वेदर सिस्टम एक्टिव, 12 जिलों में झमाझम बारिश-बादल का अलर्ट, जानें शहरों का हाल-IMD का अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
अगले 24 घंटों के दौरान कुछ जिलों में मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है और अन्य जगहों पर बादल छाए रहेंगे और तेज ठंडी हवाएं चलेंगी।
मध्य प्रदेश मौसम : 3 वेदर सिस्टम एक्टिव, 12 जिलों में झमाझम बारिश-बादल का अलर्ट, जानें शहरों का हाल-IMD का अपडेट

MP Weather Forecast :गहरे कम दबाव के अवदाब और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के चलते मध्य प्रदेश में बादल बारिश की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल 2 नवंबर तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा।आज गुरूवार को 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है वही अन्य जिलों में गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन और तेज हवा चलने की संभावना है। 2 नवंबर से मौसम साफ होने लगेगा और 5-6 नवंबर के बाद से प्रदेश में तापमान गिरने के साथ सर्दी बढ़ने की संभावना है।

आज गुरूवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में तेज बारिश
  • खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, जबलपुर, कटनी और पन्ना जिलों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और आंधी। गरज-चमक के साथ 40 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग ताजा पूर्वानुमान

पूर्व-मध्य अरब सागर पर अवस्थित अवदाब (डिप्रेशन) के पूर्व-मध्य अरब सागर में उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है।एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण, दक्षिण हरियाणा और संलग्न राजस्थान पर माध्य समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर की ऊंचाई पर सक्रिय है। पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ़ के रूप में, 32°N अक्षांश के उत्तर में 75°E देशांतर के साथ माध्य समद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर अवस्थित है।चक्रवाती तूफान मोंथा कमजोर हो गया है, लेकिन अरब सागर अब दबाव और हरियाणा में ऊपरी हवा का चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के बने रहने से नमी आ रही है और बादल बारिश की स्थिति बनी हुई है। 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक प्रदेश में बारिश की स्थिति बनी रहेगा। 30 अक्टूबर को बारिश की गतिविधियों में तेजी देखने को मिलेगी।

बुधवार को कहां कैसा रहा मौसम

  • प्रदेश में सबसे कम अधिकतम तापमान उज्जैन और शिवपुरी का रहा। उज्जैन का 23.0 डिग्री सेल्सियस और शिवपुरी में 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
  • बड़वानी में 1.5 एमएम, शहडोल में 1.5 एमएम, सीधी में एक एमएम, अनूपपुर में एक एमएम, शिवपुरकला में 0.5 एमएम और दतिया में 0.2 एमएम वर्षा हुई।

Madhya Pradesh: 1 जून से अब तक कहां कितनी हुई वर्षा

  • मध्य प्रदेश में अब तक 48 इंच बारिश हो चुकी है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37.2 इंच है। इस बार मानसूनी सीजन में 121 प्रतिशत बारिश हुई है यानि अनुमान से 15 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। पिछले मानसूनी सीजन में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।
  • गुना में सबसे ज्यादा 65.7 इंच बारिश हुई। मंडला-रायसेन में 62 इंच और श्योपुर-अशोकनगर में 56 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। हालांकि शाजापुर, खरगोन, खंडवा, बड़वानी और धार में सबसे कम बारिश हुई।
  • इंदौर संभाग में सामान्य बारिश का लक्ष्य पूरा हो गया। हालांकि उज्जैन में कोटा पूरा नहीं हो पाया । सागर, रीवा, जबलपुर और शहडोल संभागों में मानसून का जोरदार असर रहा। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र संभाग में औसत से ज्यादा बारिश हुई।
  • ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, दतिया और श्योपुर में कोटे से ज्यादा पानी गिर चुका है। भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया में बारिश का कोटा फुल हो चुका है।

MP Weather Forecast Till 2 November

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews