मध्य प्रदेश वेदर : मानसून की सक्रियता बढ़ी, आज रविवार को 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मेघगर्जन- वज्रपात की भी चेतावनी

अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय चार मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश के रविवार को ग्वालियर, चंबल, सागर-रीवा संभाग में जमकर बदरा छाएंगे और झमाझम बारिश होगी।
MP WEATHER

MP Weather Update Today

चक्रवात, द्रोणिका और कम दबाव के क्षेत्र के चलते मध्य प्रदेश का मौसम एकदम से बदल गया है। मानसून के सक्रिय होने से प्रदेशभर में बादल छाने के साथ बारिश बिजली की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल 25-26 जून तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा।आज रविवार को ग्वालियर, चंबल, सागर-रीवा संभाग के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।वही अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम वर्षा होती रहेगी।

खास करके ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी और पन्ना में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां 24 घंटे में 8 इंच तक वर्षा हो सकती है।बंगाल की खाड़ी में 26 जून को एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने से जून अंत तक रुक-रुककर बारिश का सिलसिला बना रहने की उम्मीद है। फिलहाल अगले 24-25 जून तक पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर बना रहेगा।

एमपी मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

वर्तमान में दक्षिण-पश्चिमी बिहार एवं उसके आसपास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, इससे हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात भी संबद्ध हो, जो दक्षिण की तरफ झुका हुआ है। उत्तर-पूर्व राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। पाकिस्तान के मध्य से लेकर असम तक एक द्रोणिका बनी हुई है,जो उत्तरी मध्य प्रदेश से होकर जा रही है।बांग्लादेश से लेकर गुजरात तक एक द्रोणिका बनी हुई है,जो मध्य प्रदेश से होकर जा रही है। अभी तीन-चार दिन तक प्रदेश के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में तेज वर्षा होने की संभावना है, शेष क्षेत्रों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।

MP Weather :25 जून तक ऐसा रहेगा मौसम

रविवार 22 जून: ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी और पन्ना में अति भारी बारिश । भिंड, दतिया, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, सतना, रीवा, मऊगंज में भारी बारिश ।भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में आंधी और बारिश ।

सोमवार 23 जून : शिवपुरी, अशोकनगर, सागर ,ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, गुना, पन्ना में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट ।विदिशा, रायसेन, दमोह, छतरपुर, सतना, रीवा और मऊगंज में भारी बारिश ।भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत अन्य जिलों में आंधी-बारिश।।

मंगलवार 24 जून : शहडोल, सागर, गुना, अशोकनगर ,शिवपुरी में अति भारी बारिश ।ग्वालियर, दतिया, विदिशा, राससेन, दमोह, पन्ना, कटनी, उमरिया, अनूपुपर में तेज बारिश ।भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में भी मौसम बदला रहेगा।

बुधवार 25 जून : पन्ना , गुना, अशोकनगर, सागर, दमोह, छतरपुर में भारी बारिश ।अन्य जिलों में भी मौसम बदला रहेगा।

MP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews